पारिवारिक विवाद में युवक ने फांसी लगाकर दी जान
जासं बोकारो चास की शिवपुरी कॉलोनी स्थित अपने आवास में फांसी लगाकर 37 वर्षीय सुनील सिंह न
By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Aug 2020 07:29 PM (IST)Updated: Sun, 23 Aug 2020 07:29 PM (IST)
जासं, बोकारो : चास की शिवपुरी कॉलोनी स्थित अपने आवास में फांसी लगाकर 37 वर्षीय सुनील सिंह ने जान दे दी। सुनील रांची में मुत्थुट फाइनेंस में कार्यरत था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। बताया जा रहा है कि बीते दो माह से पत्नी से उसका विवाद चल रहा था। पत्नी मायके में थी। पुलिस के अनुसार विवाद के कारण युवक अवसाद में था। बीती रात खाना खाकर वह सो गया। सुबह आवास के पहले तल्ला पर रहने वाले भाई का पुत्र चाचा सुनील को चाय पहुंचाने आया तो देखा कि पंखा से उसका शव झूल रहा है। बच्चे ने शोर मचाकर घर वालों को बुलाया। तुरंत, परिजन आए और पंखा से नीचे उतारकर उसे अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने सुनील को मृत घोषित कर दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें