Move to Jagran APP

कार्यकर्ताओं की सजगता से मजबूत होगा संगठन

संवाद सहयोगी, चंदनकियारी : भारत को संपन्न राष्ट्र व झारखंड को विकसित राज्य बनाने के लिए क

By JagranEdited By: Published: Sat, 14 Jul 2018 06:48 AM (IST)Updated: Sat, 14 Jul 2018 06:48 AM (IST)
कार्यकर्ताओं की सजगता से मजबूत होगा संगठन
कार्यकर्ताओं की सजगता से मजबूत होगा संगठन

संवाद सहयोगी, चंदनकियारी :

loksabha election banner

भारत को संपन्न राष्ट्र व झारखंड को विकसित राज्य बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूती की दिशा में सजग होना पड़ेगा। कार्यकर्ताओं का समर्पण 2019 के चुनाव में भाजपा को विजयश्री दिलाने में सहायक साबित होगा। तभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संचालित विकास का कारवां इसी प्रकार चलता रहेगा। इसलिए अगले चुनाव की तैयारी अभी से ही कार्यकर्ताओं को सक्रिय होना होगा। उक्त बातें सूबे के मंत्री अमर कुमार बाउरी ने चंदनकियारी स्थित कला संस्कृति भवन में आयोजित विधानसभास्तरीय भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में कही।

अमर ने कहा कि चंदनकियारी का विकास देखकर लोग हल्ला कर रहे हैं। जनता को भ्रमित कर रहे हैं। कुछ लोगों को चंदनकियारी का विकास पसंद नहीं आ रहा है तो कुछ से कुछ बोल रहे हैं। गरीबों के घर शौचालय, गैस का कनेक्शन, पक्का मकान देखकर लोग नाराज हो रहे हैं। गोवाई बराज का काम प्रारंभ कराकर 70 वर्ष की दुकानदारी बंद करवा दिया तो लोग जनता में भ्रम पैदा करा रहे हैं। ऐसी स्थानीय नीति बनाई कि पहले ही साल में चंदनकियारी के 26 युवा दारोगा बन गए। इसी प्रकार अब झारखंड के लोग ही नौकरी करेंगे। बोकारो में बोकारो के युवाओं को नौकरी मिलेगी। मंत्री ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में केंद्र व राज्य सरकारों द्वारा जनहित में किये गए कार्यों व योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही योजनाओं को लोगों तक ले जाने और ओर इसका लाभ दिलाने के लिए कार्यकर्ताओं से अपील की। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष जगन्नाथ राम, अनुकूल ओझा, बीरभद्र ¨सह, जयदेव राय, शैलेन्द्र महतो, त्रिलोचन झा, हेमंत शेखर, किसान साधु, हरेंद्र महथा, निमाई महथा, रसराज महतो, रमन महथा, राधेश्याम ¨सह, देवेन पांडेय, विनोद गोराई, श्याम पैंतुडी, आशुतोष दुबे, संजय ¨सह, नित्यानंद बाउरी सहित अन्य कार्यकर्ता थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.