विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बेटे के साथ गायब हुई बिहार की महिला बरामद, लोकेशन पता कर पुलिस पति को लेकर पहुंची; गांव के व्यक्ति के...

By Aysha SheikhEdited By: Aysha Sheikh
Published: Sun, 10 Sep 2023 02:46 PM (IST)

Jharkhand News तीन सितंबर को बक्सर में एक महिला के बड़े बेटे ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। दरअसल बक्सर जिले ...और पढ़ें

बेटे के साथ गायब हुई बिहार की महिला बरामद, लोकेशन पता कर पुलिस पति को लेकर पहुंची
बेटे के साथ गायब हुई बिहार की महिला बरामद, लोकेशन पता कर पुलिस पति को लेकर पहुंची

HighLights

  1. बिहार के बक्सर जिले के कृष्णाब्रह्म थाने में हुई थी प्राथमिकी
  2. अपने गांव के वीरेन नामक व्यक्ति के साथ रह रही थीलो

जागरण संवाददाता, पिंड्राजोरा (बोकारो) : बिहार के बक्सर जिले के कृष्णाब्रह्म थाने के बड़का ढकाइच गांव एक महिला बेटे के साथ लापता हो गई थी।

मामला 18 अगस्त का है। अब बेटे के साथ लापता हुई महिला बोकारो के पिन्ड्राजोरा में मिली है। 42 वर्षीय मनीषा देवी अपने दस वर्षीय पुत्र के साथ पिन्ड्राजोरा के भागा बाजार में एक किराये के आवास में रह रही थी।

तीन सितंबर को कराई थी प्राथमिकी

महिला के साथ उसी गांव का वीरेन प्रधान नामक व्यक्ति भी रह रहा था। महिला मनीषा के बड़े पुत्र पुरुषोत्तम दुबे ने बक्सर में तीन सितंबर को प्राथमिकी कराई थी।

यह भी पढ़ें - चोर-उच्चकों पर नहीं रांची पुलिस व कैमरों की नजर, ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर ही कार्रवाई

प्राथमिकी में बताया था कि राजू सिंह ने रंगदारी के रूप में तीन लाख रुपये व जान से मारने की धमकी दी है। इसी धमकी के बाद से उसकी मां व भाई लापता हो गए हैं। बक्सर पुलिस ने इस मामले में राजू सिंह के खिलाफ प्राथमिकी कर जांच प्रारंभ की थी।

मोबाइल ने की मदद

इसी बीच महिला की मोबाइल का टावर लोकेशन पिन्ड्राजोरा मिली। फिर बक्सर पुलिस महिला के पति जितेन्द्र दुबे को साथ लेकर बोकारो पहुंची। यहां की पुलिस के सहयोग से महिला को बरामद कर लेकर चली गई।