महिला ने मायके में लगाई फांसी, मौत
संस, करगली (बेरमो) : बेरमो थाना क्षेत्र के घुटियाटांड बस्ती निवासी भोला महतो की 24 वर्षीय वि
संस, करगली (बेरमो) : बेरमो थाना क्षेत्र के घुटियाटांड बस्ती निवासी भोला महतो की 24 वर्षीय विवाहिता पुत्री बबीता देवी ने अपने मायके में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घ्परिजनों ने आनन-फानन में उसे केंद्रीय अस्पताल ढोरी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक बबीता की शादी 4 जुलाई 2018 को मांडू थानान्तर्गत केदला ग्राम में हुई थी। शादी के बाद से वह अधिकतर अपने मायके में ही रहा करती थी। घटना की सूचना पाकर बेरमो थाना के एएसआइ अजय प्रसाद और विनोद कुमार पहुंचकर घटना की जानकारी ली। समाचार लिखे जाने तक मृतका के ससुरालवाले फुसरो नहीं पहुंचे थे, जिसके कारण शव अस्पताल के मर्चरी में रखा हुआ था। विवाहिता की ओर से फांसी लगाने के कारणों की जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस इसकी जांच में जुटी हुई है।