महिला थाना प्रभारी की मौत कराए निष्पक्ष जांच
जागरण संवाददाता चास भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा की सदस्य महिलाओं ने उत्तरी छोटानागपुर प्रमंड
जागरण संवाददाता, चास : भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा की सदस्य महिलाओं ने उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल प्रभारी रितु रानी सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को चास के प्रभात कॉलोनी में महिलाओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान साहिबगंज की महिला थाना प्रभारी की मौत का सीबीआइ जांच करने की मांग की है।
प्रभारी रितु रानी सिंह ने कहा कि साहिबगंज महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की की संदेहास्पद मौत की निष्पक्ष न्यायिक जांच होनी चाहिए। पुलिस इसे आत्महत्या का रूप देने में लगी हुई है। स्वजनों ने कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। साक्ष्य भी हत्या के तरफ इशारा कर रहा हैं। इस संदेहास्पद हत्याकांड की जांच सीबीआइ से कराई जाए और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलना चाहिए। कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर प्रीति गुप्ता, रेखा शर्मा, संध्या सिंह, माधूरी बाउरी, रीना चौहान , अंजना देवी, गंगा देवी , रीना कुमारी , श्वेता कुमारी सहित दर्जनों सदस्य उपस्थित थीं।