पेटरवार में कुएं में डूबी महिला, हत्या का आरोप
संस पेटरवार पेटरवार थाना इलाके के ओरदाना गांव में कुआं में गिरकर महिला प्रतिमा देव
संस, पेटरवार : पेटरवार थाना इलाके के ओरदाना गांव में कुआं में गिरकर महिला प्रतिमा देवी की मौत हो गई। महिला के परिजनों ने मौत का कारण इसके ससुराल वालों पर जड़ा है। पेटरवार पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए तेनुघाट रेफरल अस्पताल भेज दिया है। समाचार लिखे जाने तक पेटरवार थाना में प्रतिमा के मायके वालों ने प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई थी।
पेटरवार थाना इलाके के ओरदाना गांव निवासी बजरंग सिंह की 30 वर्षीया पत्नी प्रतिमा देवी कुएं से पानी भरने के दौरान गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलावस्था में प्रतिमा को पेटरवार सीएचसी में लाया गया। वहां पर प्राथमिक उपचार के बाद बोकारो रेफर कर दिया गया। बोकारो ले जाने के क्रम में प्रतिमा ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। ससुराल वाले शव को लेकर पेटरवार सीएचसी पहुंचे।
इधर मायके वाले पेटरवार सीएचसी पहुंचकर प्रतिमा की मौत का जिम्मेवार ससुराल वालों के विरुद्ध जड़ा। पेटरवार पुलिस मामले कसे संज्ञान में लेते हुए शव को कब्जे में लेकर तेनुघाट रेफरल अस्पताल भेज दिया। बताया जा रहा है कि पानी भरने के दौरान लकड़ी टूट गई व प्रतिमा कुएं में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई।
इधर मृतका की मां बालीडीह सिंहपुरी निवासी सविता सिंह ने कहा है शादी के आठ साल से उनकी बेटी के साथ ससुराल वाले मारपीट करते आ रहे हैं। इस आशा में थी कि आज नहीं तो कल विवाद सलट जाएगा, पर वे लोग नहीं माने और अंत में उनकी बेटी को मारा डाला। उन्हें संदेह की बेटी को मारपीट कर कुआं में डाल दिया गया।