मंदिर से भागे दूल्हा व बराती, मामला पहुंचा थाना
जरीडीह बाजार (बेरमो) : जारंगडीह स्थित बनासो मंदिर से बिना शादी किए ही दूल्हा व बराती भाग
जरीडीह बाजार (बेरमो) : जारंगडीह स्थित बनासो मंदिर से बिना शादी किए ही दूल्हा व बराती भाग गए। यह मामला गांधीनगर थाना पहुंचा। इस क्षेत्र के 4 नंबर रथ मंदिर निवासी शिव प्रसाद साहनी की पुत्री कुमारी सुधा (रूबी) की शादी बेगमपुर सतीचौड़ा पटना सिटी निवासी राजेंद्र साहनी के पुत्र जितेंद्र साहनी के साथ 15 दिसंबर को बनासो मंदिर में होने वाली थी। तय तिथि के अनुसार बेगमपुर से दूल्हा सहित बराती बनासो मंदिर शनिवार को सुबह लगभग 7.30 बजे पहुंचे। दुल्हन पक्ष के लोगों ने स्वागत कर मंदिर परिसर में बने कमरों में उन सबको बैठा दिया। कुछ देर बाद शादी किए बगैर ही दूल्हा व बराती मंदिर परिसर से भाग गए। इस संबंध में दुल्हन पक्ष के परिजनों में अमीत साहनी ने गांधीनगर थाना में आवेदन दिया है। पुलिस ने तहकीकात शुरू कर दी है।