Move to Jagran APP

सोमवार को झारखंड लौट सकते हैं शिक्षा मंत्री

संवाद सहयोगी भंडारीदह (बेरमो) सूबे के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो सोमवार 14 जून को चेन्नई

By JagranEdited By: Published: Fri, 11 Jun 2021 11:16 PM (IST)Updated: Fri, 11 Jun 2021 11:16 PM (IST)
सोमवार को झारखंड लौट सकते हैं शिक्षा मंत्री

संवाद सहयोगी, भंडारीदह (बेरमो):

loksabha election banner

सूबे के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो सोमवार 14 जून को चेन्नई से झारखंड लौट सकते हैं। चिकित्सकों ने उन्हें जाने की अनुमति दे दी है, शिक्षा मंत्री ने वापस लौटने की करीब-करीब सारी तैयारी पूरी कर ली है। शुक्रवार रात फोन पर हुई बातचीत में बताया कि वे अब बिल्कुल स्वस्थ हैं, 14 जून को झारखंड लौटने की तैयारी है। इसके लिए दिल्ली से चार्टर्ड विमान मंगाया जा रहा है। चार्टर्ड विमान पहले दिल्ली से रांची आएगा, वहां से रिम्स के चिकित्सकों की टीम को लेकर फिर चेन्नई जाएगा। रिम्स के डाक्टरों द्वारा कुछ स्वास्थ्य जांच के बाद वे उसी दिन चार्टर्ड विमान से वह रांची पहुंचेंगे। रांची स्थित आवास में फिलहाल स्वास्थ्य लाभ लेंगे। मिली जानकारी के अनुसार रिम्स क्रिटिकल केयर यूनिट के विभागाध्यक्ष डा. पी भट्टाचार्य एवं छाती रोग विशेषज्ञ या मेडिसिन के विशेषज्ञ चेन्नई जा सकते हैं। बता दें कि शिक्षा मंत्री का गत 28 सितंबर को कोरोना पाजिटिव आने पर उन्हें रांची रिम्स में भर्ती कराया गया था। लंग्स में संक्रमण होने के बाद रांची मेडिका में भर्ती कराया गया था, तबीयत में सुधार नहीं होने पर 19 अक्टूबर को एयर एम्बुलेंस से शिक्षा मंत्री को चेन्नई एमजीएम में शिफ्ट किया गया। जहां अंतिम विकल्प के तहत डॉक्टरों ने 10 नवंबर को उनका सफल लंग्स ट्रांसप्लांट किया। लगभग आठ माह के बाद वे चेन्नई से कोरोना को पूरी तरह से मात देकर झारखंड लौटेंगे। उनके समर्थकों को पूरी उम्मीद है कि टाइगर दादा पहले वाले उसी अंदाज में काम करते नजर आएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.