बारिश की जद में ढही पाल्ट्री फार्म की दीवार
जासं बेरमो बेरमो प्रखंड अंतर्गत जरीडीह पश्चिमी पंचायत के करमाटांड़ में निर्माणाधीन पाल्ट्र
By JagranEdited By: Published: Fri, 11 Jun 2021 10:38 PM (IST)Updated: Fri, 11 Jun 2021 10:38 PM (IST)
जासं, बेरमो : बेरमो प्रखंड अंतर्गत जरीडीह पश्चिमी पंचायत के करमाटांड़ में निर्माणाधीन पाल्ट्री फार्म की दीवार बारिश की जद से गुरुवार की देर रात ढह गई। वह पाल्ट्री फार्म स्थानीय विशेश्वर महतो मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत बनवा रहे हैं। शुक्रवार को सुबह जब विशेश्वर महतो निर्माणाधीन पाल्ट्री फार्म गए तो वहां ढह गई दीवार को देखकर सकते में आ गए। उन्होंने बताया कि दीवार ढह जाने से कम से कम पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने यह जानकारी स्थानीय मुखिया, पंसस, पंचायत सचिव एवं बीडीओ सहित प्रखंड प्रमुख प्रमुख को दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें