Move to Jagran APP

बोकारो थर्मल में विवेकानंद सेतु का लोकार्पण

बोकारो थर्मल (बेरमो) बोकारो थर्मल में स्वामी विवेकानंद सेतु का लोकार्पण रविवार को किया गय

By JagranEdited By: Published: Mon, 27 Jan 2020 09:18 PM (IST)Updated: Mon, 27 Jan 2020 09:18 PM (IST)
बोकारो थर्मल में विवेकानंद सेतु का लोकार्पण
बोकारो थर्मल में विवेकानंद सेतु का लोकार्पण

बोकारो थर्मल (बेरमो) : बोकारो थर्मल में स्वामी विवेकानंद सेतु का लोकार्पण रविवार को किया गया। बीटीपीएस के परियोजना प्रधान कमलेश कुमार ने बताया कि डीवीसी की ओर से 134 करोड़ की लागत से दो किलोमीटर लंबा यह पुल बनवाया गया है। यह पुल बोकारो थर्मल को कथारा से जोड़ेगा। उनके साथ में उनकी धर्मपत्नी शिखा झा भी मौजूद थीं।

loksabha election banner

उन्होंने बताया कि फिलहाल इस ओवरब्रिज के रैम्प व डायवर्सन को चालू किया गया है। जल्द ही डिग्री कॉलेज के समीप बन रहे रैम्प को भी राहगीरों के लिए चालू कर दिया जाएगा। इस ओवरब्रिज का निर्माण पूरा हो जाने से बोकारो थर्मलवासियों को काफी सुविधा होगी।

वहीं ओवरब्रिज निर्माण करा रही राइट्स कंपनी के उपमहाप्रबंधक जितेंद्र खान ने बताया कि इस ओवरब्रिज में सुरक्षा से संबंधित कुछ कार्य शेष रह गए हैं। इसलिए वाहनों का आवागमन पर 15 फरवरी तक के लिए रोक लगाई जा रही है।

मालूम हो इस ओवरब्रिज के निर्माण के लिए भूमि पूजन 25 फरवरी 2015 को ए प्लांट के तत्कालीन मुख्य अभियंता सह परियोजना प्रधान जेपी सिंह ने किया था। यह ओवरब्रिज 60 फिट चौड़ा बनाया गया है। कथारा की बोड़िया बस्ती स्थित कोनार नदी से शुरू होकर डिग्री कॉलेज मैदान बोकारो थर्मल तक है। यह ओवरब्रिज राइट्स, डेको, बीकेबी एवं सुप्रीम कंपनी ने संयुक्त रूप से निर्माण किया।

मौके पर डीवीसी के अपर निदेशक नीरज कुमार सिन्हा, बोकारो थर्मल थाना प्रभारी उमेश कुमार ठाकुर, उपमहाप्रबंधक एपी सिंह, यूके नायर, सीएसआर के वरीय प्रबंधक अशोक कुमार तिवारी, अरुण कुमार आदि डीवीसी के अधिकारी उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.