बाइक सवार के थैले से रास्ते में गिरा प्रतिबंधित मांस का टुकड़ा, भड़की भीड़, चालक गिरफ्तार
सियालजोरी थाना इलाके में चंदनकियारी कॉलेज के पीछे चमड़ाबाद गांव में मुख्य पथ पर बाइक से प्रतिबंधित मांस गिरने के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए।
By Deepak PandeyEdited By: Published: Fri, 31 May 2019 01:36 PM (IST)Updated: Fri, 31 May 2019 01:36 PM (IST)
जागरण संवाददाता, बोकारो: सियालजोरी थाना इलाके में चंदनकियारी कॉलेज के पीछे चमड़ाबाद गांव में मुख्य पथ पर बाइक से प्रतिबंधित मांस गिरने के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस के साथ सीओ पहुंचे और गांव वालों को तुरंत न्यायसंगत करवाई का भरोसा दिया। इसके बाद सक्रिय हुई पुलिस ने आरोपित केरकेट्टा गांव निवासी तस्लीम अंसारी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी बाइक भी पुलिस जब्त कर ली है।
गांव वालों ने पुलिस को बताया कि बाइक सवार रास्ते से जा रहा था कि तभी बाइक से दो पॉलीथिन में भरा मांस गिर गया। उस समय आरोपित युवक बाइक समेत वहां से भाग निकला। गांव वालों का कहना है कि पॉलिथीन में मिला मांस प्रतिबंधित है। पुलिस ने मांस को जांच के लिए जब्त कर लिया है। वहीं आरोपीत को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें