Move to Jagran APP

मिशनरियों के षडयंत्र को किया जाएगा विफल : परांडे

बोकारो : प्रदेश को अशांत बनाने एवं वनवासियों का शोषण करने वाले मिशनरी बेनकाब हो रहे

By JagranEdited By: Published: Sat, 07 Jul 2018 08:42 PM (IST)Updated: Sat, 07 Jul 2018 08:42 PM (IST)
मिशनरियों के षडयंत्र को किया जाएगा विफल : परांडे

बोकारो : प्रदेश को अशांत बनाने एवं वनवासियों का शोषण करने वाले मिशनरी बेनकाब हो रहे हैं। झारखंड में उनके षड्यंत्र को विफल करने का काम विश्व हिन्दू परिषद करेगा। यह कहना है विश्व हिन्दू परिषद् के केंद्रीय महामंत्री मि¨लद परांडे का। सरस्वती विद्या मंदिर सेक्टर तीन में शनिवार को एक समारोह में उन्होंने कहा कि यहां इस्लामिक चरमपंथी व इसाई मिशनरी केरल व पूर्वोत्तर के राज्यों की तरह झारखंड में भी धर्मांतरण का षडयंत्र रच रहे हैं। विहिप के समक्ष पूरे देश में चुनौतियां हैं। संगठन की मजबूती से ही चुनौतियों का सामना किया जा सकता है। इसलिए संगठन को सशक्त बनाने की आवश्यकता है। स्वयं की ओर ध्यान देने की आवश्यकता है। हमें स्वयं की योग्यता को बढ़ाने की आवश्यकता है। समाज में परिणाम के लिए स्वयं को विकसित करने की आवश्यकता है। अपने कर्तव्य के बारे में समझ बढ़ाने की जरूरत है।

loksabha election banner

इससे पूर्व केन्द्रीय महामंत्री मि¨लद परांडे, केंद्रीय उपाध्यक्ष जगन्नाथ शाही, क्षेत्रीय मंत्री वीरेंद्र विमल, क्षेत्र संगठन मंत्री केशव राजू, प्रांत कार्याध्यक्ष योगेंद्र सिन्हा, संत दिव्यानंद, संत राम प्रसाद दास, स्वामी कृष्ण चैतन्य ब्रह्मचारी, स्वामी विजयानंद दास व प्रांत उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद यादव ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने भगवान श्रीराम व भारत माता की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की।

विहिप के प्रांत कार्यसमिति की बैठक में उन्होंने कहा कि परिवर्तन लाने के लिए तंत्र खड़ा करना होगा। सामूहिक जीवन जीने की कला सीखनी होगी। सामाजिक परिवर्तन का साधन संगठन के आयाम हैं। सेवा के माध्यम से सामाजिक परिवर्तन एवं सामाजिक व धार्मिक उत्थान किया जा सकता है। केंद्रीय योजना के अनुसार ही संगठन के कार्यो को अनुशासनात्मक ढंग से करना चाहिए। कार्यकर्ता को शालीनता, कर्मठता व समन्वय के साथ कार्य करने की आवश्यकता है। सत्संग से समाज में संस्कार का विकास होता है। इसलिए विहिप व बजरंग दल, दुर्गावाहिनी मातृशक्ति को साप्ताहिक सत्संग व मिलन केंद्र का नियमित रूप से आयोजन करना चाहिए।

केंद्रीय उपाध्यक्ष जगन्नाथ शाही ने कहा कि झारखंड में परिस्थिति जटिल है। संगठन को मजबूत तंत्र के रूप में विकसित किया जाएगा। क्षेत्र मंत्री वीरेंद्र विमल ने कहा कि 21 से 28 अगस्त तक सत्संग सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। इसमें संगठन के पदाधिकारी भाग लेंगे। सेवा प्रकल्प को बढ़ाना है। गोरक्षा के लिए सरकार अलग से मंत्रालय बनाए। बांग्लादेशी व रो¨हग्या घुसपैठियों को देश से बाहर करना चाहिए। सांसदों से मिल कर इससे अवगत कराया जाएगा।

कार्यक्रम का संचालन प्रदेश मंत्री डॉ. वीरेंद्र साहू ने किया। मौके पर प्रदेश सह मंत्री वीरेंद्र गुप्ता, मनोज पोद्दार, जिलाध्यक्ष संतोष कुमार, विभाग मंत्री विजय पांडेय, राहुल मोदी, अनुराधा, शीला त्रिपाठी, दीपक शर्मा, दीपक ठाकुर, गिरिश ¨सह, अनु ¨सह, संजीव कुमार, रामकृष्ण तिवारी, जितेन्द्र ¨सह, कमल किशोर, अजीत पांडेय आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.