भारतीय सभ्यता-संस्कृति की विशिष्ट पहचान
जागरण संवाददाता, बोकारो : रोटरी क्लब आफ बोकारो मिडटाउन कपल्स की ओर से नया मोड़ के
जागरण संवाददाता, बोकारो :
रोटरी क्लब आफ बोकारो मिडटाउन कपल्स की ओर से नया मोड़ के एक फॉर्म में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्ष साजन कपूर ने कहा कि भारतीय सभ्यता व संस्कृति की विशिष्ट पहचान है। हर राज्य की खास लोक कला की शैली होती है। लोक कलाकार इसकी खूबियों को लोगों तक पहुंचाते हैं। साथ ही वे देश की सभ्यता व संस्कृति का प्रसार करते हैं। सावन मास लोगों की खुशियों को दोगुना कर देता है। महिलाएं आपस में मिलजुल कर खुशी का इजहार करती हैं। इससे आपसी स्नेह व सद्भाव का भाव जागृत होता है। सचिव सुशांत शर्मा ने कहा कि समाज के उत्थान की दिशा में काम किया जा रहा है। महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए सिलाई-कटाई प्रशिक्षण केन्द्र खोला गया है। साथ ही बच्चों को स्वच्छता का मोल बताया जाता है। महिलाओं ने नृत्य व गीत पेश किए। मौके पर अमीषा अग्रवाल, मिनी कपूर, शुभ्रा गौतम, साक्षी, अमित, दिव्या, पुनीत, अनूप अग्रवाल, अलका, राजा, मुस्कान, विजय, कविता, विकास, अदिति, अनुप, रेखा, रंजन, प्रियंका, राहुल, राजश्री, मनीष, प्रियंका, नीतेश अग्रवाल आदि उपस्थित थे।