Move to Jagran APP

40 लाख का दो मुंहा सांप पुलिस हाजत से फरार, घंटों की मशक्कत के बाद लगा हाथ Bokaro News

Bokaro पकड़ा गया रेड सैंड बोआ किस्म का दो मुंहे सांप को 40 लाख में बिकना था। यह खबर गुरुवार सुबह बोकारो में फैली तो सांप को देखने के लिए थाने में जमावड़ा लग गया।

By mritunjayEdited By: Published: Fri, 21 Jun 2019 05:11 PM (IST)Updated: Fri, 21 Jun 2019 05:11 PM (IST)
40 लाख का दो मुंहा सांप पुलिस हाजत से फरार, घंटों की मशक्कत के बाद लगा हाथ Bokaro News
40 लाख का दो मुंहा सांप पुलिस हाजत से फरार, घंटों की मशक्कत के बाद लगा हाथ Bokaro News

बोकारो, जेएनएन। चोर और पुलिस की कहानी तो आपने बहुत सुनी होगी। यह कहानी जरा हटकर है-सांप और पुलिस की। सांप भी ऐरा-गैरा नहीं-दो मुंहा सांप। इसकी बाजार कीमत सुनकर आप दंग रह जाएंगे। पूरे चालीस लाख। सांप की कीमत की जानकारी मिली तो बोकारो जिले के सेक्टर चार थाना की पुलिस भी रेस हो गई। आधी रात को सिंटी सेंटर स्थित होटल आनंद में छापा मारा। एक दो मुंहे सांप के साथ पुलिस ने दो तस्करों को धर दबोचा। थाने में लाकर लॉकअप में बंद कर दिया।

loksabha election banner

चार घंटे तक थाने के आस-पास चला सर्च आपरेशनः चर्चा यह है कि पकड़ा गया रेड सैंड बोआ किस्म का दो मुंहे सांप को 40 लाख में बिकना था। यह खबर गुरुवार सुबह बोकारो में फैली तो सांप को देखने के लिए थाने में जमावड़ा लग गया। गर्दन फंसते देख सांप तस्कर आंख बंद डिब्बा गायब खेल, खेल गए। तस्कर हाजत में थे तो सांप को अलग पोटली में रखा गया था। एक तस्कर को लघु शंका के लिए बाहर निकाला गया। इसी बीच उसने सांप को पोटली से निकाल थाने की खिड़की से बाहर छोड़ दिया। थोड़ी देर बाद जब वन विभाग के अधिकारी थाने पहुंचे तो पोटली से सांप गायब था। साक्ष्य मिटाने के लिए तस्करों ने अपना काम कर दिया था। अब उनके चेहरे पर प्रसन्नता साफ झलक रही थी। इसके बाद पुलिस ने दो मुंहे सांप की तलाश शुरू की। करीब चार घंटे में बाद सांप थाने के पिछवाड़े झाड़ी में पड़ा मिला। कहानी पलट गई। तस्करों के मुंह लटक गए। पुलिसकर्मियों का चेहरा चमक रहा था। सांप फिर गायब न हो जाये पुलिस ने तुरंत वन विभाग को साैंप दिया।

पुलिस तस्कर सुनील पासवान और मोहम्मद शहाबुद्दीन पर वन जीव संरक्षण अधिनियम के साथ ही साक्ष्य मिटाने की कोशिश में भी प्राथमिकी दर्ज की गई है। सुनील बिहार के गया जिला का रहने वाला है, तो शहाबुद्दीन बोकारो के दुग्धा कोल वाशरी क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि इस बात की सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध लोग होटल में ठहरे हुए हैं। सूचना पर छापेमारी की गई तो एक कमरे में ठहरे हुए दोनों लोग मिले। यहां उनके एक बैग से एक सांप बरामद हुआ। वन विभाग के अधिकारियों ने इसे दूर्लभ प्रजाति का सांप बता रहे हैं। इस क्रम में तस्कारों एक साथी ने सांप दिखाने के क्रम में सांप को बाहर छोड़ दिया और सांप झाड़ियों में भाग गया। पुलिस ने दोनों पर वन प्रणी संरक्षण अधिनियम एवं साक्ष्य अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

क्यों महत्वपूर्ण है सैंड बोआ सांप : अक्सर रेत व रेगिस्तानी इलाके में मिलने वाले इस दो मुंहा सांप को सैंड बोआ नाम जाना जाता है। चर्चा है कि इस सांप को किसी स्थानीय व्यक्ति के हाथों चालीस लाख में बेचा जाना था। साथ ही तस्करों के चार अन्य साथी भी थे। ब्लैक मार्केट में कीमत 25 लाख से 3 करोड़ तक है। कहा जाता है कि यह सांप जिसके भी घर में रहता है उसे धन की कमी नही होती है। दूसरा यह शारीरिक रूप से ताकत देने वाला व एड़्स जैसी गंभीर बीमारियों की दवा बनाने में काम आता है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.