विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 05, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पिस्तौल के बल पर दिनदहाड़े पेट्रोल पंप से दो लाख की लूट

By Sachin MishraEdited By:
Published: Wed, 05 Jul 2017 04:13 PM (IST)Updated: Wed, 05 Jul 2017 04:43 PM (IST)

पिस्तौल के बल पर पेट्रोल पंप से दो लाख की लूट का मामला सामने आया है।

पिस्तौल के बल पर दिनदहाड़े पेट्रोल पंप से दो लाख की लूट
पिस्तौल के बल पर दिनदहाड़े पेट्रोल पंप से दो लाख की लूट

बेरमो, जेएनएन। बेरमो के गांधीनगर ओपी क्षेत्र के जारंगडीह रेलवे स्टेशन के निकट बुधवार की दोपहर बारह बजे बाइक सवार अपराधियों ने एक पेट्रोल पंप पर धावा बोलकर करीब दो लाख रुपये नकदी लूट ली।

अपराधी पेट्रोल लेने के बहाने पंप के काउंटर पर पहुंचे और पिस्तौल के बल पर पंप कर्मियों से नकदी लूट ली।
दामोदर फ्यूल सर्विस सेंटर नामक उक्त पेट्रोल पंप को पूर्व में भी लुटेरों ने निशाना बनाया है।

बताया जाता है कि पंप बेरमो की बीकेबी कंपनी की है। गांधीनगर पुलिस लूट की सूचना मिलने पर तहकीकात में जुटी है।

बाइक सवार तीन लुटेरों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने सभी मार्गों पर नाकाबंदी शुरू की है।
घटना स्थल पहुंचे एसडीपीओ पीपी कच्छप ने बताया अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए जगह जगह छापेमारी भी शुरू की गई है।⁠⁠⁠⁠ 

यह भी पढ़ेंः ज्यादा पी रखी है तो नहीं मिलेगी शराब

यह भी पढ़ेंः आज और कल इन जिलों में बारिश होने की संभावना