Move to Jagran APP

टुसू झारखंड का समृद्धिशाली सांस्कृतिक पर्व

बोकारो मकर संक्रांति के अवसर पर तेलमच्चो पुल के निकट दामोदर नदी में हजारों की संख्या

By JagranEdited By: Published: Wed, 15 Jan 2020 11:09 PM (IST)Updated: Thu, 16 Jan 2020 06:11 AM (IST)
टुसू झारखंड का समृद्धिशाली सांस्कृतिक पर्व
टुसू झारखंड का समृद्धिशाली सांस्कृतिक पर्व

बोकारो : मकर संक्रांति के अवसर पर तेलमच्चो पुल के निकट दामोदर नदी में हजारों की संख्या में लोगों ने आस्था की डूबकी लगाई। स्नान दान किया। इस अवसर पर सैंकड़ों की संख्या में महिलाओं ने गीत गाते हुए पारंपरिक रीति से टुसू का नदी में विसर्जन किया। इस मौके पर झारखंड सांस्कृतिक मंच द्वारा तेलमच्चो पुल के निकट बिनोद पार्क में बिनोद स्मृति टुसू महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर टुसू के साथ टुसू गीत प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें कुल 16 टुसू मंडलियों ने भाग लिया गया। महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री समरेश सिंह एवं विशिष्ट अतिथि श्वेता सिंह उपस्थित हुई।

loksabha election banner

समरेश सिंह ने कहा कि टुसू झारखंड की समृद्धिशाली सांस्कृतिक पर्व है। इस लोक संस्कृति की झलक टुसू पर्व के रूप में जो देखने को मिलती है। इस परंपरा को बचाना सबकी जिम्मेदारी है।

श्वेता सिंह ने कहा कि भाषा और संस्कृति के साथ संस्कारों का भी विकास जरूरी है। टुसू प्रतियोगिता में भाग लेने सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मौके पर बीडी मिश्रा, पार्वती चरण महतो, कार्तिक महतो, सुशील ओझा, मुक्तेश्वर महतो, मोतीलाल महतो, सरदार हरभजन सिंह, कवि शांति भारत, वंशीलाल वंशी, पारितोष प्रजापति, सोहित महतो, गोपाल महतो, चुन्ना मिश्रा, भीम रजक, मदन मोहन महतो, मो. एहसान, विजय मिश्रा, सुरेश मोदी, अलीमुद्दीन अंसारी, मुख्तार अंसारी, रूपलाल महतो, कंचन महतो, लक्ष्मण महतो, दिनेश नायक, किशन महतो सहित अन्य लोग उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.