आदिवासियों को अपनी संस्कृति बचाए रखने की जरूरत : शिबू
जैनामोड़, (बोकारो) : जैनामोड़ मिश्रा साइट स्थित टाउन हॉल में आदिवासी संथाल जाहेर डेवलपमेंट सोसाइटी का
जैनामोड़, (बोकारो) : जैनामोड़ मिश्रा साइट स्थित टाउन हॉल में आदिवासी संथाल जाहेर डेवलपमेंट सोसाइटी का स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन ने किया। मौके पर सोरेन ने कहा कि आदिवासियों की परंपरा व संस्कार हर जातियों से भिन्न है। ऐसे में अपनी संस्कृति व पहचान को कायम रखने की जरूरत है। कहा कि वर्तमान युवा पीढ़ी आधुनिकता के तामझाम में अपना संस्कार भूलते जा रहे हैं, जो समाज के लिए शुभ संकेत नहीं है। कहा कि वे उम्मीद करते हैं कि सोसाइटी से वर्तमान परिवेश में भटके युवक-युवतियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का काम करेंगे तथा समाज को शिक्षित करने में अहम भूमिका निभाएंगे। जिप उपाध्यक्ष हीरालाल मांझी ने कहा कि आज भी आदिवासी समाज शिक्षा के मामले में काफी पिछड़ा है। ऐसे में शिक्षा के बिना विकास की कल्पना नहीं की जा सकती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता सोसाइटी संस्थापक सह संरक्षक डॉ. रतनलाल मांझी ने किया। इस दौरान संथाली अभिनेता सह गायक लखन सोरेन, रामचंद्र मोहन, सोनिया हेम्ब्रम, दुशासन महतो, अंजलि को उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिप सदस्य गुलाबी देवी, सुनीता टुडू, निशा हेम्ब्रम, मंतोष सोरेन, घुनू हांसदा, अशोक मुर्मू, केसी मुर्मू, सोमरी सोरेन, निलेश किस्कू, दनियल बारका मुर्मू, अजय कुमार हेम्ब्रम, कृष्ण किशोर मुर्मू, सुजीत हेम्ब्रम, जगदीश मुर्मू, देवनारायण हांसदा मौजूद थे।