Move to Jagran APP

कांग्रेस छोड़ किसी में नहीं है सबको साथ लेकर चलने की क्षमता

जिला कांग्रेस सेवा दल की ओर से शुक्रवार को राष्ट्र स्तरीय तिरंगा यात्रा हवाई अड्डे से चास तक निकाली गई। यात्रा में हर वर्ग के लोग तिरंगा लेकर शामिल हुए।

By JagranEdited By: Published: Fri, 09 Aug 2019 08:20 PM (IST)Updated: Sat, 10 Aug 2019 06:35 AM (IST)
कांग्रेस छोड़ किसी में नहीं है सबको साथ लेकर चलने की क्षमता
कांग्रेस छोड़ किसी में नहीं है सबको साथ लेकर चलने की क्षमता

संवाद सहयोगी, बोकारो: जिला कांग्रेस सेवा दल की ओर से शुक्रवार को राष्ट्र स्तरीय तिरंगा यात्रा हवाई अड्डे से चास तक निकाली गई। यात्रा में हर वर्ग के लोग तिरंगा लेकर शामिल हुए। मौके पर पूर्व मंत्री चंद्रशेखर दुबे ने सरदार पटेल और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि कांग्रेस के अलावा देश में किसी के पास सबको साथ लेकर चलने की न क्षमता है और न कला। सेवा दल के राष्ट्रीय सचिव सह झारखंड प्रभारी संतोष कुमार श्रीवास्तव और प्रदेश अध्यक्ष नेली नाथन ने तिरंगा यात्रा कार्यक्रम का समापन करते हुए कहा कि धर्म और राष्ट्रवाद के नाम पर कुछ लोग देश में अपना निजी एजेंडा लागू करना चाहते हैं। यह नहीं चलेगा। पार्टी के लिाध्यक्ष मंजूर अंसारी ने कहा कि भारतीय झंडे में इतनी ताकत है कि सभी को एक सूत्र में बांध कर रखता है। इस शक्ति को कोई भी आजमा नहीं सकता है। नेतृत्व अनिल कुमार सिंह ने किया। व्यवस्थापक साधु शरण गोप थे।

loksabha election banner

यात्रा में नारायण चंद्र महतो, हरेंद्र कुमार, छोटू सिंह, अविनाश फौजी, लड्डू खां, लक्ष्मण हांसदा, आनंद सिकू, बेनजीर यादव, अशोक वर्मा, कलाम खां, अजय कुमार, नरेश प्रसाद सिंह, मो आरिफ, जवाहर माहथा, संजय कुमार, डॉ परिंदा सिंह, मनोज राय, जुबिल अहमद, अशोक श्रीवास्तव, अनिल सिंह, जितेंद्र यादव, सत्येंद्र यादव, उमेश गुप्ता, मोहमद, पी नैयर, मनोज कुमार, सरजू केवट, देवाशीष मंडल, प्रेम पासवान, अशोक टुडू, बासुदेव मिश्रा, विमल कृष्ण चौबे समेत अन्य लोग शामिल हुए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.