Move to Jagran APP

देश की आजादी में तिलका मांझी की भूमिका अहम

जैनामोड़ बाबा तिलका मांझी मूर्ति निर्माण समिति तथा झामुमो जरीडीह प्रखंड कमेटी की ओर से

By JagranEdited By: Published: Tue, 11 Feb 2020 09:35 PM (IST)Updated: Tue, 11 Feb 2020 09:35 PM (IST)
देश की आजादी में तिलका मांझी की भूमिका अहम

जैनामोड़ : बाबा तिलका मांझी मूर्ति निर्माण समिति तथा झामुमो जरीडीह प्रखंड कमेटी की ओर से चौक बाजार जैनामोड़ में स्वतंत्रता सेनानी शहीद बाबा तिलका मांझी की जयंती मनाई गई। लोगों ने तिलका मांझी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धासुमन अर्पित किया।

loksabha election banner

झामुमो जिलाध्यक्ष हीरालाल मांझी ने कहा कि बाबा तिलका मांझी देश की आजादी में महती भूमिका निभाया था। इंटक नेता जयमंगल सिंह ने कहा कि संताल में अंग्रजों से लोहा लेकर आजादी के लिए लंबी लड़ाई लड़ी। बाबा तिलका मांझी ने समाज के सभी वर्ग को एक सूत्र मे बांधने का काम किया। जिला उपाध्यक्ष मोहन मुर्मू ने कहा कि उनके बताए मार्ग पर चलना उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष पंकज मरांडी ने किया। इसके पूर्व जिला उपाध्यक्ष मोहन मुर्मू के नेतृत्व में बांधडीह से ढोल-नगाड़े के साथ बाबा तिलका मांझी अमर रहे नारा लगाते हुए लोग समारोह स्थल पहुंचे। मौके पर प्रकाश मिश्रा, अमित सोरेन, अशोक मंडल, अकबर अंसारी, अतुल रजवार, रामा मांझी, विनोद महतो, सोमर मुंडा, संतोष महतो, अशोक मुर्मू, अजय किस्कू, घुनू हांसदा, तुलसी मरांडी, नकुल सोरेन, दुर्गा रजवार, विनोद गोस्वामी, दीपिका सोरेन, इंदजीत बिहारी सोरेन, विदेश्वर सोरेन आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.