झारखंड के बोकारो में तालाब में डूबने से तीन युवकों की मौत
Three Youths Died in Bokaro. मृतकों में अश्विनी और आशीष सहोदर भाई हैं। जबकि ठाकुर प्रताप इनका दोस्त था।
By Alok ShahiEdited By: Published: Sat, 01 Jun 2019 11:42 AM (IST)Updated: Sat, 01 Jun 2019 04:56 PM (IST)
बोकारो, जासं। झारखंड के बोकारो में पिंड्राजोरा थाना इलाके में हाईवे किनारे स्थित मनुमहतो तालाब में डूबने से तीन युवकों की मौत हो गयी। तीनों युवक तालाब में नहाने गए हुवे थे। शव की शिनाख्त सेक्टर 2 डी के आवास संख्या 2-146 निवासी 20 वर्षीय अश्विनी कुमार, 18 वर्षीय आशीष कुमार और सेक्टर 12 ई निवासी ठाकुर प्रताप सिंह के रूप में की गई है।
मृतकों में अश्विनी और आशीष सहोदर भाई हैं। जबकि ठाकुर प्रताप इनका दोस्त था। बताया जा रहा है कि तीनों अपने घर से यह बता कर बीते दिन शुक्रवार को निकले थे कि वह लोग पार्क घूमने जा रहे हैं। देर रात तक युवक नहीं लौटे तो इनकी तलाश में परिजन जुटे। शनिवार की सुबह तालाब में इनका शव मिला।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें