जानलेवा हमला के आरोपित को भेजा जेल
संस ललपनिया (बेरमो) ललपनिया पुलिस ने जान से मारने एवं लेवी मांगने के आरोपी सुनिल साव निवासी
By JagranEdited By: Published: Fri, 08 Nov 2019 07:48 PM (IST)Updated: Fri, 08 Nov 2019 07:48 PM (IST)
संस, ललपनिया (बेरमो) : ललपनिया पुलिस ने जान से मारने एवं लेवी मांगने के आरोपी सुनिल साव निवासी जुबरा बड़कागांव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि उक्त आरोपित कोदवाटांड निवासी घनश्याम बरनवाल से नक्सली संगठन जनमुक्ति परिषद के नाम पर पांच लाख की लेवी मांगी थी, लेवी नहीं मिलने पर 15 अक्टूबर की रात घनश्याम अपनी दुकान बंद कर घर जा रहे थे। रास्ते में आरोपित सुनिल साव ने अपने साथियों के साथ गोली मार हत्या का प्रयास किया था। जिसमें घनश्याम बरनवाल बाल-बाल बच गए थे। पुलिस ने आरोपित के निशानदेही पर हमला में प्रयोग हुए हथियार भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि इस कांड में शामिल आरोपित राजेश उर्फ ठिकरी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें