दिलों को जोड़ने वाली लोकप्रिय भाषा हिदी
बोकारो थर्मल (बेरमो) राजभाषा कार्यान्वयन उपसमिति डीवीसी की ओर से बुधवार को पीपीएम भवन सभ
बोकारो थर्मल (बेरमो) : राजभाषा कार्यान्वयन उपसमिति डीवीसी की ओर से बुधवार को पीपीएम भवन सभागार में कार्यालय कार्यों में हिदी का सामर्थ्य एक विश्लेषण विषयांतर्गत राजभाषा तकनीकी संगोष्ठी सह प्रशस्तिपत्र वितरण हुआ।
उद्घाटन मुख्य अभियंता सह प्रभारी परियोजना प्रधान टी. अकबर व उपमहाप्रबंधक अभिमन्यु प्रसाद सिंह ने किया।
टी. अकबर न कहा कि हिदी संघ की राजभाषा है। यह लोकप्रिय एवं दिलों को जोड़ने वाली भाषा है। इस भाषा की सरलता एवं सहजता ही इसे महान बनाती है। हिदी के विकास में राष्ट्र का विकास है। हम सभी को हिदी में बढ़-चढ़कर अपने कार्यों को करने के लिए एकजुट होकर प्रतिज्ञा लें और इस क्षेत्र में अपनी परियोजना को और आगे बढ़ाएं। मौके पर डीसीई एसएन दास, सुनील प्रसाद, विजया नंद शर्मा, कामता प्रसाद, अरुण कुमार, अपर निदेशक नीरज सिन्हा, उपनिदेशक सुनील प्रसाद, उपप्रबंधक परशुराम झा, उपमुख्य अभियंता सुनील प्रसाद, विजया नंद शर्मा तथा कामता प्रसाद, अधीक्षण अभियंता धीरज कुमार विश्वकर्मा, वरिष्ठ प्रबंधक अशोक कुमार तिवारी, वरिष्ठ प्रबंधक बी. लक्ष्मय्या, उपनिदेशक एके चंद्रशेखर व राजकुमार चौधरी, कार्यपालक अभियंता अभिषेक कुमार सहित अन्य ने विषयांतर्गत अपने-अपने विचार रखे।