पर्यावरण के प्रति अपना दायित्व निभाएं
जागरण संवाददाता बोकारो केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल 26वीं वाहिनी के चास स्थित मुख्यालय में कमांड
जागरण संवाददाता, बोकारो : केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल 26वीं वाहिनी के चास स्थित मुख्यालय में कमांडेंट कमलेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में कोविड-19 के सुरक्षा मानकों को पालन करते हुए बल की 82वीं वर्षगांठ मनायी गयी। सर्वप्रथम कमांडेंट ने वाहिनी मुख्यालय स्थापित शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र चढ़ाकर शहीदों को नमन किया।
जवानों को संबोधित करते हुए कमांडेंट ने कहा कि अनुशासित तरीके एवं ईमानदारी से ड्यूटी करना हम लोगों की प्राथमिकता है। 26वीं वाहिनी झारखंड के अति नक्सलवाद प्रभावित इलाकों में कोरोना काल में भी मानवीय संवेदनाओं के साथ अच्छा काम किया है। कार्यक्रम के अंत में कमांडेंट द्वारा कैम्प परिसर स्थित सर्वधर्म प्रार्थना स्थल पर पौधारोपण कर धरती बचाएं एवं पर्यावरण के प्रति अपना उत्तर-दायित्व निभाएं का संदेश दिया।
कमांडेंट ने बताया कि 27 जुलाई 1939 को अंग्रेजी शासन द्वारा क्राउन रिप्रजेंटेटिव पुलिस के नाम से इस बल का गठन किया गया था। जिसे आजादी के बाद केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का नाम दिया गया। द्वितीय कमान अधिकारी सुनील कुमार राही सहित अन्य अधिकारी एवं जवान उपस्थित थे।