Move to Jagran APP

नारी सशक्तीकरण को दिशा दे रही तेजस्विनी परियोजना

सुरही (बेरमो) राज्य सरकार की तेजस्विनी परियोजना नारी सशक्तीकरण को नई दिशा दे रही ह

By JagranEdited By: Published: Tue, 11 Aug 2020 07:32 PM (IST)Updated: Tue, 11 Aug 2020 07:32 PM (IST)
नारी सशक्तीकरण को दिशा दे रही तेजस्विनी परियोजना
नारी सशक्तीकरण को दिशा दे रही तेजस्विनी परियोजना

सुरही (बेरमो) : राज्य सरकार की तेजस्विनी परियोजना नारी सशक्तीकरण को नई दिशा दे रही है। इसके माध्यम से किशोरियों व युवतियों को आर्थिक रूप से स्वावलंबी व आत्मनिर्भर बनाने के लिए ह्यूमन पिपुल टू पिपुल इंडिया (एचपीपीआइ) की ओर से नावाडीह प्रखंड के विभिन्न स्थानों में सात दिवसीय उन्मूखीकरण प्रशिक्षण दिया गया। समापन मंगलवार को किया गया। इस दौरान 14 से 24 वर्ष की किशोरियों के बीच खेल सामग्री वितरित की गई।

loksabha election banner

एचपीपीआइ नावाडीह प्रखंड के को-ऑर्डिनेटर रविकांत सिन्हा ने बताया कि यहां के चपरी, पोटसो, काछो, पेंक, गुंजरडीह, नावाडीह एवं भेंडरा सहित कुल 84 स्थानों में सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर लगाया गया था।

तेजस्विनी परियोजना के बारे में जानकारी देकर किशोरियों के विकास में आने वाली बाधाएं दूर करने के बारे में बताया गया। साथ ही सिलाई-कढ़ाई,ब्यूटीशियन, कम्प्यूटर आदि की भी जानकारी दी गई।

फील्ड को-ऑर्डिनेटर रीता कुमारी ने बताया कि तेजस्विनी परियोजना के माध्यम से स्कूल से ड्रॉपआउट किशोरियों में शिक्षा के प्रति लगाव पैदा कर उन्हें पढ़ने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है। साथ ही कोरोना से बचने के उपाय भी बताए गए। मौके पर फील्ड को-ऑर्डिनेटर त्रिदेव कुमार एवं क्लस्टर को-ऑर्डिनेटर गुड्डी कुमारी सहित रुक्मिणी देवी, यशोदा कुमारी, कांति कुमारी, द्रौपदी कुमारी आदि उपस्थित थीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.