चांदो ग्राम में लटका मिला किशोरी का शव
जासं बेरमो पेटरवार थाना क्षेत्र के चांदो ग्राम में एक किशोरी (15) की शव बागान (बारी) मे
जासं, बेरमो :
पेटरवार थाना क्षेत्र के चांदो ग्राम में एक किशोरी (15) की शव बागान (बारी) में कटहल के पेड़ में लटका मिला। मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना की सूचना पुलिस को भी नहीं दी गई है। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार किशोरी ने सोमवार को सुबह नहाने के बाद पास के मंदिर में जाकर पूजा की और प्रसाद वितरण किया। मंदिर से वापस घर पहुंची। घर में उसके नाना-नानी नहीं थे, वे दोनों बाजार गए थे। घर में उसका भाई था, उसे खाना खाने को कहा। उसके बाद वह भाई को तालाब जाने की बात कह घर से निकली। बाद में बागान में कटहल पेड़ में रस्सी से झूलता हुआ शव पाया गया। पास से ही गुजर रहे एक ट्रैक्टर चालक ने उसे लटके हुए देखा और शोर मचा कर आस-पास के लोगों को बुलाया। आवाज सुन लोगों ने उसे पेड़ से बंधे फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।