भोजूडीह से नाबालिक लड़की को ले भगा किशोर
संवाद सहयोगी चंदनकियारी भोजूडीह ओपी क्षेत्र के एक नाबालिग लड़की को गांव के ही एक कि
संवाद सहयोगी, चंदनकियारी :
भोजूडीह ओपी क्षेत्र के एक नाबालिग लड़की को गांव के ही एक किशोर लेकर भाग गया। दोनों अलग समुदाय के हैं। सूचना पर दोनों नाबालिक को पश्चिम बंगाल के संथालडीह स्थित भोजूडीह कोल वासरी ओपी पुलिस ने अपने क्षेत्र से बरामद कर लिया है। लड़की के पिता की शिकायत पर भोजूडीह ओपी पुलिस पोक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई में जुटी हैं। भोजूडीह पुलिस बंगाल के कोल वासरी फाड़ी पुलिस से संपर्क किया पर दोनों नाबालिक को भोजूडीह पुलिस को न सौंपकर सीडब्लूसी पुरूलिया को सिपुद कर दिया। कहा गया कि सीडब्ल्यूसी के माध्यम से ही बोकारो को सौंपा जाएगा। लड़की के पिता ने गांव के ही एक लड़का पर शारीरिक शोषण की मंशा से भगा कर ले जाने का आरोप लगाया हैं। खबर लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हुआ है।