Move to Jagran APP

स्वामी विवेकानंद आज भी युवाओं के आदर्श

बेरमो : स्वामी विवेकानंद की 155 वीं जयंती शुक्रवार को पूरे बेरमो कोयलांचल में युवा दिवस के

By JagranEdited By: Published: Fri, 12 Jan 2018 09:49 PM (IST)Updated: Fri, 12 Jan 2018 09:49 PM (IST)
स्वामी विवेकानंद आज भी युवाओं के आदर्श
स्वामी विवेकानंद आज भी युवाओं के आदर्श

बेरमो : स्वामी विवेकानंद की 155 वीं जयंती शुक्रवार को पूरे बेरमो कोयलांचल में युवा दिवस के रूप में मनाई गई। विभिन्न स्थानों व विद्यालयों-महाविद्यालयों में समारोह आयोजित कर उन्हें याद किया गया। रामदास ¨सह सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सेंट्रल कॉलोनी मकोली में समारोह की अध्यक्षता भूषण उच्च विद्यालय नावाडीह के प्राचार्य अखिलेश ¨सह ने की। उन्होंने छात्रों को विवेकानंद के आदर्शो से प्रेरणा लेने के कहा।

loksabha election banner

पिछरी : बीडीए कॉलेज पिछरी में एनएसएस इकाई की ओर से आयोजित समारोह में प्राचार्य डॉ.रवींद्र कुमार ¨सह एवं छात्र-छात्राओं ने विवेकानंद की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किया। यहां प्रो. रंजीत कुमार, महेंद्र ¨सह, जेके वर्मा, अभिमन्यु ¨सह आदि उपस्थित थे। प्रधानाचार्य अशोक कुमार ¨सह ने स्वामीजी की जीवनी पर प्रकाश डाला।

करगली : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा ओर से करगली बाजार में स्वामीजी की जयंती मनाई गयी। मौके पर सांसद रवींद्र पांडेय, आरएसएस के वक्ता जगरनाथ साही, ओपी ¨सह, विनोद महतो, धनेश्वर महतो, जगरनाथ राम, भाई प्रमोद ¨सह, रवीेंद्र मिश्रा, सुरेश दुबे, रामू दिगार आदि उपस्थित थे।

फुसरो : उत्कल नवयुवक संघ की ओर से जवाहर नगर में स्वामी विवेकानंद की जयंती धूमधाम से मनाई गई। यहां जितेंद्र तांती ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के बताए मार्ग पर चलकर ही हम भारत को महान देश बना सकते हैं। मौके पर बबलू तांती, अविनाश तांती, हेमंत तांती, सुशील तांती, नीतेश कुमार, उमा शंकर, दिनेश कुमार, शंकर कुमार भवानी आदि लोग मौजूद थे।

जरीडीह बाजार : स्वामी विवेकानंद की जयंती पर झांकी के साथ शोभा यात्रा गाजे बाजे के साथ सरस्वती शिशु विद्या मंदिर जरीडीह बाजार से निकाली गयी। यात्रा जरीडीह मुख्य बाजार होते हुए रथ मंदिर 4 नंबर होते हुए विद्यालय पहुंची। इस दौरान अनिल अग्रवाल ने कहा कि विवेकानंद आध्यात्मिक चेतना व इतिहास के पहले व्यक्ति हैं। प्रधानाचार्य कमलजीत ¨सह ने कहा कि विवेकानंद ने अपने संदेश में शिक्षा पर विशेष जोर दिया था।

भंडारीदह : बीआरएल डीएवी पब्लिक स्कूल भंडारीदह में स्वामी विवेकानंद की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। मौके पर आयोजित विशेष प्रार्थना सभा में विद्यालय प्राचार्य एसएस हाजरा ने स्वामीजी की तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित की। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। विवेकानंद भजन आदि प्रस्तुत किए गए। शिक्षक आरके ठाकुर ने युवा आह्वान गीत गाया। छात्र साहिल व छात्रा अनुपमा ने स्वामी विवेकानंद की जीवनी पर प्रकाश डाला। शिक्षक आरके ¨सह ने स्वामीजी के व्यक्तिव व कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।

गो¨वदपुर : बोकारो थर्मल स्थित विवेकानंद पार्क में नेताजी समाज कल्याण संघ के अध्यक्ष सह बेरमो प्रखंड अध्यक्ष तापेश्वर ठाकुर के नेतृत्व में स्वामी विवेकानंद की जयंती युवा दिवस के रूप में मनाई गई। ठाकुर ने कहा की सभी युवाओं को एकजुट होकर संकल्प लेना होगा। मौके पर सोनू कुमार गोस्वामी, जगदीश प्रसाद साव, अशोक पासवान, मनीष कुमार, सनी सलोना आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.