विद्यार्थी तनावमुक्त होकर परीक्षा की तैयारी करें
बोकारो सरस्वती शिशु विद्या मंदिर नौ डी में दीक्षा समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय के अध्
बोकारो : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर नौ डी में दीक्षा समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय के अध्यक्ष चिकित्सक डॉ. बीबी कश्यप ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को जीवन में सफलता हासिल करने के लिए योजनाबद्ध तरीके स तैयारी करनी चाहिए। विद्यार्थियों को तनावमुक्त होकर परीक्षा देना चाहिए। प्राचार्य राघव कुमार झा ने कहा विद्यार्थियों को हमेशा सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए। कठिन परिश्रम व लगन से सफलता अवश्य मिलेगी। राधा रमण ने कहा कि विद्यार्थी अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए हमेशा प्रयत्नशील रहें, क्योकि कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती। राहुल ने भी अपना विचार साझा किया। विद्यार्थियों ने गीत पेश किया। धन्यवाद ज्ञापन राम बिनोद मिश्र ने किया। मौके पर समिति सदस्य डॉ. बिनोद सिंह के अलावा शिक्षक, शिक्षिकाएं व विद्यार्थी उपस्थित थे।