फुटबॉल में सिल्लीसाड़म की जीत
जैनामोड़ : समाजसेवी स्व. मणिराम मुर्मू की पुण्यतिथि पर बालीडीह बस्ती में फुटबॉल टूर्नामेंट क
By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Sep 2018 07:22 PM (IST)Updated: Sat, 22 Sep 2018 07:22 PM (IST)
जैनामोड़ : समाजसेवी स्व. मणिराम मुर्मू की पुण्यतिथि पर बालीडीह बस्ती में फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। फाइनल मैच में सिल्लीसाड़म की टीम ने खुंटरी को 2-0 से पराजित किया। विजेता व उपविजेता टीम को झामुमो नेता मोहन मुर्मू, जिला सचिव अमित सोरेन तथा झाविमो के जिला सचिव जयनारायण मरांडी ने सम्मानित किया। इससे पूर्व अतिथियों ने स्व. मणिराम के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों के उत्थान में स्व. मणिराम का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर अजय किस्कू, प्रेमचंद केवट, सोहन मुर्मू, शिवानंद केवट, दुर्गा प्रसाद रजवार, मंगल कपरदार, कामेश्वर मुर्मू, राजकुमार टुडू ,धीरेन मुर्मू , शिवनन्दन केवट, हरेश मार्डी मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें