Move to Jagran APP

विद्यार्थी बास्केटबॉल प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम

बोकारो : सीबीएसई नई दिल्ली की ओर से 22 से 25 सितंबर तक विद्या भारती चिन्मय विद्यालय जमशेदपुर म

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Sep 2018 07:51 PM (IST)Updated: Fri, 21 Sep 2018 07:51 PM (IST)
विद्यार्थी बास्केटबॉल प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम

बोकारो : सीबीएसई नई दिल्ली की ओर से 22 से 25 सितंबर तक विद्या भारती चिन्मय विद्यालय जमशेदपुर में क्लस्टर तीन अंतर विद्यालय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। चिन्मय विद्यालय की बालक व बालिका टीम के खिलाड़ी भाग लेंगे। विद्यार्थी इस प्रतियोगिता में दम दिखाएंगे। विद्यालय के प्राचार्य डॉ.अशोक ¨सह ने बताया कि खेलकूद तन व मन को स्वस्थ रखने में सहायक है। इससे शरीर का संपूर्ण व्यायाम होता है। यह जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। इस क्षेत्र में करियर की असीम संभावनाएं हैं। इसलिए विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भाग लेना चाहिए। शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन में विद्यार्थी शिक्षा के अलावा खेलकूद में भी बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। उप प्राचार्य अशोक कुमार झा ने बताया कि बालक वर्ग की टीम में सौरव, अमन, अपूर्व, यश, युवराज, अमित राज, सार्थक ¨सह, आयुष, आदित्य,चेतन प्रकाश, श्रेयांश, सुमित मिश्रा एवं बालिका वर्ग में प्रिया ¨सह, रिया कुमारी, सानिया ¨सह, स्नेहल जायसवाल, खुशी मेहता व अर्चना कुमारी शामिल है। टीम प्रशिक्षक संजीव ¨सह एवं मैनेजर प्रांजल सैकिया व नूपुर टोप्पो बनाए गए हैं। आज स्कूल की टीम जमशेदपुर के लिए रवाना हुई।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.