खेलकूद से स्वस्थ रहता तन-मन
संवाद सहयोगी तालगड़िया चंदनकियारी प्रखंड के पर्वतपुर बाटबिनोर स्थित आदर्श विद्या आश्रम में
संवाद सहयोगी, तालगड़िया :
चंदनकियारी प्रखंड के पर्वतपुर बाटबिनोर स्थित आदर्श विद्या आश्रम में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का भरपूर प्रदर्शन किया। मौके पर उपप्राचार्य देवीलाल महतो ने कहा कि जीवन में मनोरंजन बहुत जरूरी है। खेलकूद मनोरंजन का सबसे उत्तम साधन है। इससे तन-मन स्वस्थ रहता है।
खेलकूद प्रतियोगिता में ओमवारिश कुमार महतो, रौनक कुमार महतो, सचिन गोराई, प्रीति कुमारी, माही महतो, पायल सिंह, उमेश कुमार मोदी, मोहन कुमार महतो, राहुल कुमार महतो, युधिष्ठिर महतो, रीतेश कुमार महतो, भवानी रजवार, सूरज कुमार शर्मा, सुकदेव महतो, सोनू कुमार महतो, विश्वजीत कुमार महतो, सूरज कुमार शर्मा, महावीर कुमार महतो, उमेश कुमार मोदी एवं सुनील कुमार महतो ने बेहतर प्रदर्शन किया। इस अवसर पर लक्ष्मण साव, परीक्षित रजवार, मौसमी दुबे, दिलीप कुमार, ज्योति कुमारी, जीवन लाहा, उमा कुमारी, प्रिया कुमारी, ध्रुव रजवार आदि उपस्थित थे।