बैमौसम बारिश ने बिगाड़ी खेत-खलिहानों की सूरत
अचानक दो दिनों की बेमौसम बारिश से केवल ठंड ही नहीं बढ़ी है बल्कि खेत-खलिहानों की सूरत भी बिगड़ गई है। बारिश में धान की फसल भीगने से किसानों को भारी क्षति हुई है। बारिश और कुहासे के कारण धान की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है।
संवाद सहयोगी, कसमार: अचानक दो दिनों की बेमौसम बारिश से केवल ठंड ही नहीं बढ़ी है, बल्कि खेत-खलिहानों की सूरत भी बिगड़ गई है। बारिश में धान की फसल भीगने से किसानों को भारी क्षति हुई है। बारिश और कुहासे के कारण धान की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। खेत-खलिहानों में रखा धान पानी में फूलने लगा है। इससे किसान परेशान हैं। हवा व धूप नहीं लगने के कारण धान की बिचाली भी खराब होने का खतरा किसानों को सता रहा है। बिचाली बरबाद होने से मवेशियों के लिए चारा की समस्या भी उत्पन्न होगी।
कसमार के किसान सुमन महतो, दिनेश मुंडा, कैलाश महतो, जगदीश महतो, किशोर महतो ने बताया कि सालभर की मेहनत बेमौसम बारिश ने बरबाद कर दी। खेतों में लगी आलू की फसल को भी बेमौसम बारिश की वजह से नुकसान का खतरा बढ़ गया है।