आजादी की खातिर शहीद हो गए भगत सिंह
ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (एआइवाईएफ) की बोकारो जिला कमेटी की ओर से सोमवार को शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 113वीं जयंती गोमिया प्रखंड के साड़म में मनाई गई।
गोमिया : ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (एआइवाईएफ) की बोकारो जिला कमेटी की ओर से सोमवार को शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 113वीं जयंती गोमिया प्रखंड के साड़म में मनाई गई। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य परिषद सदस्य इफ्तेखार महमूद ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया।
कहा कि भगत सिंह देश की आजादी की खातिर शहीद हो गए। साम्यवाद को बढ़ावा देकर पूंजीवाद एवं भुखमरी से भी आजादी का सपना देखा था। युवाओं को भगत सिंह के सिद्धांत पर चलना चाहिए। एआइवाईएफ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अफजल दुर्रानी ने कहा कि भगत सिंह की जीवनी को लोग पढें और उनके विचारों को अपनाएं। आज यदि भगत सिंह होते तो किसानों को अपनी फसल के उचित दाम के लिए एवं बेरोजगारों को काम के लिए संघर्ष नहीं करना पड़ता। सत्ता के सामने झुक जाना, समझौता कर लेना व माफी मांग लेना भगत सिंह के सिद्धांत के विरुद्ध है। इसलिए सभी युवाओं को न्याय व बराबरी के लिए अपनी आवाज बुलंद करनी चाहिए। मौके पर शाने रजा, दानिश अंसारी, मो. कमिल, मो. जीशान, सुफियान साबिर, शहनवाज आलम, साकिब अल हसन, इफ्तिखार हसन, सैयद अंसारी आदि उपस्थित थे।