Move to Jagran APP

भाषा के आधार पर क्षेत्र का नहीं हो सकता बंटवारा

करगली (बेरमो) सेंट्रल कालोनी मकोली के आफिसर्स क्लब में मंगलवार को भोजपुरी समाज की बैठक

By JagranEdited By: Published: Tue, 21 Sep 2021 10:17 PM (IST)Updated: Tue, 21 Sep 2021 10:17 PM (IST)
भाषा के आधार पर क्षेत्र का नहीं हो सकता बंटवारा
भाषा के आधार पर क्षेत्र का नहीं हो सकता बंटवारा

करगली (बेरमो) : सेंट्रल कालोनी मकोली के आफिसर्स क्लब में मंगलवार को भोजपुरी समाज की बैठक हुईं। यहां बिहार के रोहतास में तीन, चार व पांच दिसंबर को आयोजित होने वाले शाहाबाद महोत्सव को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई। साथ ही भोजपुरी एवं मगही भाषा के उत्थान पर चर्चा की गई। मौके पर फुसरो नगर परिषद अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने कहा कि भोजपुरी भाषा का समावेश कई भाषाओं में है। इस भाषा की मिठास लोगों को एक सूत्र में जोड़ने का काम करती है।

loksabha election banner

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गिरजा शंकर पांडेय ने कहा कि भाषा के माध्यम से क्षेत्र को नहीं बांटा जा सकता है। भोजपुरी ना केवल भारत में बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय है। कहा कि मारीशस जैसे देश में भोजपुरी मुख्य भाषा के रूप में जानी जाती है। बैठक में शामिल शाहाबाद महोत्सव के संयोजक अखिलेश कुमार ने कहा कि भोजपुरी भाषा लोगों को एक दूसरे से जोड़ने का काम करती है। उन्होंने झारखंड सरकार द्वारा भोजपुरी भाषा एवं मगही भाषा को लेकर दिए गए बयान की निदा की। कहा कि भोजपुरी भाषी सभी भाषाओं के सम्मान करते हैं।

कहा कि झारखंड के आदिवासी समाज की गहरी आस्था बिहार के रोहतासगढ़ किला से है। जहां की मिट्टी की पूजा उनके पूर्वज करते आए हैं। जहां आज भी परंपरागत तरीके से आदिवासी समाज के लोग वहां पहुंचकर पूजा अर्चना करते हैं। कहा कि भाषा हमेशा जोड़ने का काम करती है। उन्होंने शाहाबाद महोत्सव का संयोजक होने के नाते क्षेत्र के लोगों को महोत्सव में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। मौके पर भोजपुरी परिवार के लाखन सिंह, बैरिस्टर सिंह, रमेश सिंह, संयोजन सिंह, धीरज सिंह, सत्येंद्र ओझा, अभय सिंह, अनिल कुमार सिंह, भाजपा नेत्री अर्चना सिंह, दया यादव व्यास, सुमित कुमार सिंह, गुप्तेश्वर प्रसाद सिंह, मुखिया ललन सिंह ने भी संबोधित किया। यहां मंगरा उराव, प्रशांत सिंह, विवेकानंद चतुर्वेदी, नागेंद्र सिंह, धीरज कुमार, गोपी कुमार, संजय सिंह, जितेंद्र त्रिपाठी, अनिल सिंह, श्रीराम सिंह, अभय सिंह आदि शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.