Move to Jagran APP

ज्ञान के प्रकाश से अज्ञानता होती दूर

बोकारो गुरु गोविद सिंह पब्लिक स्कूल बोकारो के विद्याíथयों ने सचिव सुरेन्द्र पाल सिंह व प्राचार्य मध

By JagranEdited By: Published: Tue, 23 Apr 2019 07:13 PM (IST)Updated: Tue, 23 Apr 2019 07:13 PM (IST)
ज्ञान के प्रकाश से अज्ञानता होती दूर

बोकारो: गुरु गोविद सिंह पब्लिक स्कूल बोकारो के विद्याíथयों ने सचिव सुरेन्द्र पाल सिंह व प्राचार्य मधुसूदन मंडल के साथ मानव सेवा आश्रम व आशा लता केन्द्र का भ्रमण किया। सचिव सुरेन्द्र पाल सिंह ने कहा कि शिक्षा मानव जीवन को आलोकित करता है। ज्ञान के प्रकाश से अंधकार रुपी अज्ञानता दूर होती है। इसलिए बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करना चाहिए। इन्हें शिक्षा का मोल समझाना चाहिए। दिव्यांग बच्चे समाज के अभिन्न अंग हैं। इसलिए इन्हें शिक्षा के माध्यम से सफलता की राह पर अग्रसर करने का प्रयास करना चाहिए। इस दिशा में संस्था का प्रयास सराहनीय है। विद्याíथयों ने दिव्यांग बच्चों को शिक्षा का माल समझाया। इनके साथ अपने अनुभव साझा किए। आशा लता केन्द्र में दिव्यांग विद्याíथयों ने गीत पेश किए। निदेशक भवानी शंकर जायसवाल ने केन्द्र की उपलब्धियों का वर्णन किया। अंत में दिव्यांग बच्चों को उपहार प्रदान किया गया। साथ ही विद्यालय परिवार की ओर से केन्द्र को सहायता राशि प्रदान की गई। मौके पर स्कूल की उप प्राचार्य हेमा फ्रेंक, पद्मावति, नुजरत अहमद,मंगला, जय प्रकाश, एके मिश्रा आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.