विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बोकारो के सार्थक सिद्धांत ने TIME100 Next India सूची में जगह बनाकर झारखंड को किया गौरवान्वित

Published: Fri, 20 Nov 2026 06:12 PM (IST)

झारखंड के युवा सार्थक सिद्धांत को टाइम मैगजीन की पहली टाइम्स 100 नेक्स्ट सूची में शामिल कर वैश्विक सम्मान मिला है। उन्होंने CBSE की ऑनलाइन मूल्यांकन प्रणाली में कथित अनियमितताओं और टेंडर घोटाले का खुलासा कर देश का मान बढ़ाया।

CBSE की ऑनलाइन मूल्यांकन प्रणाली में कथित अनियमितताओं का खुलासा कर देश का मान बढ़ाया।

CBSE की ऑनलाइन मूल्यांकन प्रणाली में कथित अनियमितताओं का खुलासा कर देश का मान बढ़ाया।

HighLights

  1. सार्थक सिद्धांत टाइम्स 100 नेक्स्ट सूची में हुए शामिल।

  2. CBSE ऑनलाइन मूल्यांकन घोटाले का किया था पर्दाफाश।

  3. संसद समिति के सामने गवाही देने वाले पहले नाबालिग।

जागरण संवाददाता, बोकारो। झारखंड की माटी से निकले एक होनहार युवा, मिथिला के सपूत सार्थक सिद्धांत ने अपनी मेधा और अटूट संकल्प के दम पर पूरी दुनिया में भारत का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। बोकारो डीपीएस से नर्सरी से दसवीं तक की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने रांची के प्रतिष्ठित जेवीएम स्कूल से 11वीं और 12वीं पूरी की।

वर्तमान में वह बेंगलुरु के एक प्रतिष्ठित कालेज से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे हैं और अपनी इस उपलब्धि से आज देश भर के युवाओं के लिए प्रेरणा बन गए हैं। उन्हें प्रतिष्ठित टाइम मैगजीन की पहली टाइम्स 100 नेक्स्ट सूची में शामिल कर वैश्विक स्तर पर सम्मानित किया गया है।

इस असाधारण उपलब्धि पर माता सरोज प्रिया असीम गर्व और खुशी से भरी हुई हैं। पिता के मार्गदर्शन, परिवार के संघर्षों और संस्कारों को अपनी ताकत बनाकर आगे बढ़ने वाले इस बच्चे की सफलता पर आज पूरा समाज गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

माता का स्नेह और निरंतर समर्थन ही उनकी इस यात्रा का आधार रहा है। यह उपलब्धि साबित करती है कि यदि हौसले बुलंद हों, तो विपरीत परिस्थितियां भी सफलता का रास्ता नहीं रोक सकतीं। बता दें कि सार्थक सिद्धांत शिक्षाविद् स्व डीके झा के पुत्र हैं।

सार्थक सिद्धांत झारखंड के एक युवा टेक रिसर्चर और छात्र हैं, जो केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 12वीं की परीक्षा में अपनाई गई ऑनलाइन मूल्यांकन (OSM - On-Screen Marking) प्रणाली में कथित अनियमितताओं और टेंडर घोटाले का खुलासा करके चर्चा में आए थे।

सार्थक सिद्धांत का बचपन बोकारो में बीता

  • सार्थक सिद्धांत झारखंड के रहने वाले हैं और उनका बचपन बोकारो में बीता। वह रांची के जवाहर विद्या मंदिर (JVM), श्यामली के छात्र रहे हैं।
  • वर्ष 2026 में CBSE ने 12वीं कक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के लिए 'ऑन-स्क्रीन मार्किंग' (OSM) प्रणाली लागू की थी, जिसके नतीजों के बाद छात्रों को कम अंक मिलने और कॉपियों की स्कैनिंग में गड़बड़ी की शिकायतें सामने आईं।
  • सार्थक ने सरकारी टेंडर पोर्टल (GeM) से CBSE के 576 टेंडर दस्तावेजों और नियमों का अध्ययन किया और दावा किया कि एक विवादास्पद कंपनी (Coempt Eduteck) को ठेका देने के लिए नियमों में 15 बड़े बदलाव किए गए थे।
  • उन्होंने अपने ब्लॉग और सोशल मीडिया के माध्यम से इन सबूतों को सार्वजनिक किया।
  • इतिहास में पहली बार एक नाबालिग छात्र (सार्थक सिद्धांत) को संसद की स्थायी समिति के सामने गवाही देने के लिए बुलाया गया था। उनके खुलासों के बाद केंद्र सरकार ने CBSE के बड़े अधिकारियों पर कार्रवाई भी की थी।
  • उनकी इस उपलब्धि और तकनीकी दक्षता के चलते उन्हें TIME100 Next India 2026 की लिस्ट में भी जगह मिली है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।