संस्कृत भाषा भारतीय संस्कृति का मूल आधार
जागरण संवाददाता बोकारो डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर छह की ओर से ऑनलाइन संस्कृत श्लोक पाठ
By JagranEdited By: Published: Sat, 08 Aug 2020 10:02 PM (IST)Updated: Sat, 08 Aug 2020 10:02 PM (IST)
जागरण संवाददाता, बोकारो:
डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर छह की ओर से ऑनलाइन संस्कृत श्लोक पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राचार्य भैया अभिनव कुमार ने कहा कि संस्कृत भाषा में विश्व की ज्ञान संपदा समाई हुई है। संस्कृत भाषा हमारे देश की आत्मा है। संस्कृत भाषा भारतीय संस्कृति का मूल आधार है। इसी उद्देश्य से बच्चों में संस्कार की भावना का विकास हो। साथ ही भारतीय साहित्य के प्रति अभिरुचि उत्पन्न करता है। संस्कृत के मंत्रों का उच्चारण व्यक्ति में ऊर्जा का समावेश होता है। विद्यार्थियों ने श्लोक पाठ प्रतियोगिता में भाग लेकर अपने कौशल का प्रदर्शन किया। उन्होंने श्लोक का पाठ किया। विजेता प्रतिभागियों को ई सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें