SAIL कामगारों के बोनस पर जल्द होगा फैसला, प्रबंधन का रुख नरम रहने की उम्मीद
SAIL Board की बैठक में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए कामगारों के बोनस पर सैद्धांतिक सहमति बनेगी, जिसके बाद यूनियन नेताओं के साथ अंतिम फैसला होगा।

स्टील अथारिटी आफ इंडिया लिमिटेड। (फाइल फोटो)
HighLights
सेल बोर्ड 23 सितंबर को बोनस पर सैद्धांतिक सहमति देगा।
प्रबंधन 10 हजार करोड़ मुनाफे के लक्ष्य से नरम रहेगा।
यूनियनें सम्मानजनक बोनस के लिए एकजुट होकर मांग करेंगी।
जागरण संवाददाता, बोकारो। सेल कामगारों को चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 में दिए जोन वाली बोनस की राशि पर सेल बोर्ड आफ डायरेक्टर की मीटिंग में सैद्धांतिक सहमति बन जाएगी। इसके बाद कंपनी प्रबंधन व यूनियन नेताओं के बीच राशि के भुगतान पर अंतिम फैसला होगा।
सेल बोर्ड की मीटिंग 23 सितंबर को होने की संभावना है, इसी दिन एनजेसीएस नेताओं के साथ बोनस की बैठक के लिए तिथि भी तय की जाएगी। जबकि 24 सितंबर को सेल प्रबंधन अपने शेयरधारकों के साथ 54 वां वार्षिक आम सभा का आयोजन करेगी।
सेल में स्थायी कर्मचारी तथा प्रशिक्षु कर्मियों को इस साल दुर्गापूजा पर कितना बोनस देना है। इसका पूरा मूल्यांकन कार्य बोर्ड मीटिंग में ही कर लिया जाएगा। बोनस मद में सेल के कितने कर्मचारियों को राशि का भुगतान किया जाना है तथा इससे कंपनी के खजाने पर कुल कितना खर्च आएगा।
इसकी पूरी रुपरेखा यूनियन नेताओं के साथ होने वाली बोनस की बैठक से पहले ही तैयार कर ली जाएगी। इसका मुख्य कारण यह है की सेलकर्मियों के वर्तमान बोनस फार्मूला जिस पर एनजेसीएस नेताओं ने प्रबंधन के साथ पांच साल के लिए करार किया है, उस फार्मूला के आधार पर कंपनी प्रबंधन बोनस के देय राशि का प्रारुप तैयार करने में अभी से ही जुट गई है।
जबकि यूनियन नेताओं के बीच सम्मानजनक बोनस की मांग को लेकर अब तक कोई प्रस्ताव तैयार नही किया गया है।
मुनाफा का लक्ष्य साधने के लिए प्रबंधन का रुख होगा नरम
महारत्न कंपनी सेल में इस बार एनेजसीएस नेता तथा प्रबंधन के बीच होने वाली बोनस की मीटिंग काफी महत्वपूर्ण होगी। ऐसा इसलिए की सेल प्रबंधन चालू वित्त वर्ष 2026-27 में कर पूर्व 10 हजार करोड़ मुनाफा हासिल करने का लक्ष्य रखी है।
जिसे साधने के लिए सेल के अधिकारियों के अलावा कर्मचारी वर्ग अपनी एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकते है। इसलिए इस साल के बोनस मीटिंग में प्रबंधन का रुख काफी नरम होगा।
सेल कामगारों को विगत कई साल से जबरन उनके बैंक खाते में बगैर एनजेसीएस नेताओं की सहमति के दिए जाने वाली बोनस की राशि इस साल सम्मानजनक तरीके से उन्हें अदा की जाएगी।
सेल में बोनस राशि के अंतिम भुगतान पर कंपनी के सीएमडी निर्णय लेते है, वर्तमान में सेल के सीएमडी डा. एके पंडा के पास ही निदेशक वित्त का भी अतिरिक्त प्रभार है। इसलिए बोनस की मीटिंग में सबसे महत्वपूर्ण कड़ी का काम वही करेंगे।
बता दें कि गत वर्ष सेल के स्थायी कर्मचारियों को बोनस मद में 29,500 रुपये तथा प्रशिक्षु कर्मियों को 23,600 रुपये का भुगतान किया गया था।
सेल कामगारों के बोनस की राशि को लेकर अभी तक हमारे ओर कोई प्रस्ताव तैयार नही किया गया है। इस मसले पर एनजेसीएस घटक दल में शामिल पांचों यूनियन के नेता जल्द ही आपस में रायशुमारी करने वाले है। इसके बाद जब प्रबंधन बोनस की मीटिंग तय करेगी, सभी एकजुट होकर बैठक में सम्मानजनक बोनस लेने की मांग करेंगे।
