बोकारोः टाटा मैजिक-ट्रक की टक्कर में दो महिलाओं की मौत,14 घायल
Road Accident in Bokaro. झारखंड के बोकारो में सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 14 अन्य घायल हो गईं।
By Sachin MishraEdited By: Published: Fri, 23 Nov 2018 12:29 PM (IST)Updated: Fri, 23 Nov 2018 12:29 PM (IST)
बोकारो, जेएनएन। बोकारो-रामगढ़ हाईवे पर पेटरवार थाना इलाके में लेपो गांव के पास सड़क किनारे खड़ी टाटा मैजिक में ट्रक चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रक चालक मौके से वाहन लेकर भागने में कामयाब हो गया। मैजिक में सवार कुल 16 महिलाओं में दो मालती और मुकुल देवी की मौत हो गई।
14 महिलाओं को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। सभी पेटरवार के खत्री टोला की रहने वाली थीं। गांव वालों के अनुसार, सभी महिलाएं शिव चर्चा ग्रुप की थीं और एक ही टाटा मैजिक में सवार होकर रजरप्पा दर्शन करने जा रहीं थीं। मैजिक में खराबी आने पर चालक सड़क किनारे वाहन खड़ा कर वाहन ठीक करने लगा। इसी बीच, ट्रक चालक वाहन में टक्कर मार कर भाग निकला।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें