लोजपा की जनहुंकार रैली को सफल बनाएंगे कार्यकर्ता
जनहुंकार रैली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविलास पासवान एवं संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष चिराग पासवान मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे।
जागरण संवाददाता, बोकारो: लोक जनशक्ति पार्टी की बैठक गुरुवार को सेक्टर-4 कार्यालय में जिलाध्यक्ष अनिल कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव गौरव सिन्हा ने 15 सितंबर को बासुकीनाथ नगर पंचायत मैदान में आयोजित पार्टी की जनहुंकार रैली को सफल बनाने की अपील की। मौके पर कुमार ने बताया कि जनहुंकार रैली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविलास पासवान एवं संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष चिराग पासवान मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। कहा कि जनहुंकार रैली में बोकारो जिले से सैकड़ों कार्यकर्ता भाग लेंगे। मौके पर विक्की कुमार, सुमन कुमार पासवान, निखिल प्रशांत, जीपी सिंह, पिटू भगत, राकेश कुमार, महेश पासवान, शादाब खान, अरविद कुमार, निरंजन कुमार, रविरंजन, विनोद, विजय कुमार, विमल देव आदि उपस्थित थे।