Move to Jagran APP

दुर्गापूजा पंडाल : सेक्टर दो सी में नजर आएगा राजस्थान का अलबर्ट म्यूजियम

प्राकृतिक दृश्य के बीच मां दुर्गा की प्रतिमा होगी आकर्षण का केंद्र

By JagranEdited By: Published: Wed, 18 Sep 2019 11:10 PM (IST)Updated: Fri, 20 Sep 2019 06:46 AM (IST)
दुर्गापूजा पंडाल : सेक्टर दो सी में नजर आएगा राजस्थान का अलबर्ट म्यूजियम
दुर्गापूजा पंडाल : सेक्टर दो सी में नजर आएगा राजस्थान का अलबर्ट म्यूजियम

जागरण संवाददाता, बोकारो: चास-बोकारो में मां दुर्गा पूजनोत्सव की तैयारी की जा रही है। पूजा समितियों की ओर से विभिन्न सेक्टर व मुहल्ले में पूजा पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है। बोकारो इस्पात नगर के सेक्टर दो सी में श्रद्धालुओं को राजस्थान का अलबर्ट म्यूजियम नजर आएगा। कारीगर पूजा पंडाल को म्यूजियम का रूप दे रहे हैं। इस आशय की जानकारी सेक्टर दो सी पूजा समिति के अध्यक्ष राजेश्वर सिंह ने दी। उन्होंने कहा कि करीम अंसारी की देखरेख में लगभग 35 करीगर पूजा पंडाल बना रहे हैं। पंडाल की ऊंचाई 85 फीट एवं चौड़ाई लगभग 135 फीट होगी। पूजा पंडाल के अंदर प्राकृतिक दृश्य के बीच मां दुर्गा की लगभग 15 फीट की प्रतिमा लोगों के आकर्षण का केन्द्र होगी। आसनसोल के मूर्तिकार अनिल पाल मां दुर्गा, माता सरस्वती, मां लक्ष्मी, भगवान गणेश, भगवान कार्तिकेय व महिषासुर की प्रतिमा बना रहे हैं। पूजा पंडाल एवं आसपास के क्षेत्र को रंगीन बल्ब से सजाया जाएगा। पंडाल के निकट मीना बाजार लगाया जाएगा। यहां देवघर, कोलकाता, भागलपुर, नेपाल के अलावा अन्य क्षेत्र के व्यवसायी स्टाल लगाएंगे। यहां लोगों को घरेलू जरुरत का सामान मिलेगा। साथ बच्चों के लिए ड्रैगन झूला, हिडोला, ब्रेक डांस झूला आदि लगाया जाएगा। महासचिव पप्पू सरदार, पप्पू यादव, अभय सिंह, पिटू सिंह, सचिन, सूरज, देवराज, इंदल आदि पूजनोत्सव की तैयारी में लगे हैं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.