Move to Jagran APP

राजेंद्र ने भाजपा को दिलाई बोकारो में पहचान

जागरण संवाददाता बोकारो बोकारो जिला भाजपा की ओर से सेक्टर एक कार्यालय में पूर्व जिलाध्यक्ष्

By JagranEdited By: Published: Sat, 07 Nov 2020 11:14 PM (IST)Updated: Sat, 07 Nov 2020 11:14 PM (IST)
राजेंद्र ने भाजपा को दिलाई बोकारो में पहचान
राजेंद्र ने भाजपा को दिलाई बोकारो में पहचान

जागरण संवाददाता, बोकारो : बोकारो जिला भाजपा की ओर से सेक्टर एक कार्यालय में पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र महतो के निधन पर शोकसभा की गई। बोकारो के विधायक बिरंची नारायण और कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की।

loksabha election banner

विधायक बिरंची नारायण ने कहा कि राजेंद्र महतो एक कुशल संगठनकर्ता थे। भाजपा की नीतियों को हर गांव व हर घर तक पहुंचाया। दो बार भाजपा के जिलाध्यक्ष रहे। इनके कार्यकाल में संगठन मजबूत हुआ। समरेश सिंह के भाजपा छोड़ने के बाद उन्होंने संगठन को अलग पहचान दिलाई। संगठन को सबल बनाने में अग्रणी भूमिका अदा की।

पूर्व विधायक योगेश्वर महतो ने कहा कि राजेंद्र महतो ने बहुत निष्ठा से संगठन के लिए काम किया। प्रजापति समाज को सशक्त बनाने का काम किया। जिलाध्यक्ष भरत यादव ने भी अपने विचार व्यक्त किया।

मौके पर अजीत महतो, शशिभूषण ओझा मुकुल, दिलीप श्रीवास्तव, कमलेश राय, संजय त्यागी, अशोक कुमार पप्पू, इंद्र कुमार झा, माथुर मंडल, विश्वनाथ दत्ता, ऋतुरानी सिंह, महेन्द्र राय, धीरज झा, अनिल सिंह, विनय किशोर, बैद्यनाथ प्रसाद, पन्ना लाल, टिकू तापड़िया, पीयूष आचार्य, हरीश सिंह, सागर सिंह चौधरी, अवधेश कुमार यादव, श्यामलोचन सिंह, उमेश शर्मा, सुभाष सिंह, प्रगति शंकर, बबिता देवी, सीमा शर्मा आदि उपस्थित थे। संगठनों ने दी राजेंद्र महतो श्रद्धांजलि

संवाद सहयोगी, बोकारो : चास-बोकारो में कई राजनीति व सामाजिक संगठनों ने भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष स्व. राजेंद्र महतो को याद किया। आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। बांधगोड़ा में राष्ट्रीय कुम्हार महासभा बोकरो जिला कमेटी की ओर से श्रद्धांजलि सभा हुई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने स्व. राजेंद्र महतो के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही दो मिनट का मौर रखा और उनके आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया। केंद्रीय महासचिव अर्जुन महतो ने स्व. राजेंद्र महतो के जीवनी पर प्रकाश डाला। श्रद्धांजलि देने वालों में सुनील महतो, संजय प्रजापति, बोकरो जिलाध्यक्ष जिमुत महतो, अशोक महतो, उमेश प्रजापति, शिव प्रसाद महतो, मिथिलेश पंडित, मनीष कुमार आदि शामिल है।

दूसरी ओर चास में तैलिक कल्याण् समिति ने शोकसभा की। साथ ही समाज के लोगों ने उनके आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया। मौके पर जगदीश साव, जवाहर साव, बुचन गुप्ता, दिनेश प्रसाद, प्रदीप साहू, दशरथ महतो, गोपाल नायक आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.