अयप्पा मंदिर में दिखा श्रद्धा व आस्था का संगम
बोकारो श्री अयप्पा मंदिर सेक्टर पांच में वार्षिक महोत्सव का आयोजन किया गया। श्रद्धालु मन में भक्ति
बोकारो: श्री अयप्पा मंदिर सेक्टर पांच में वार्षिक महोत्सव का आयोजन किया गया। श्रद्धालु मन में भक्ति भाव लिए श्री अय्यप्पा मंदिर पहुंचे। यहां श्रद्धालुओं ने वाद्ययंत्रों के साथ मंदिर में परिक्रमा किया। लोग भगवान श्री अय्यप्पा का जयकारा लगा रहे थे। लोग भगवान श्री अयप्पा की भक्ति में लीन थे। इस दौरान मंदिर में आस्था व श्रद्धा का संगम दिया। लोगों ने पुरोहित के संग भगवान की पूजा-अर्चना की। पुरोहित ने कहा कि भगवान अपने भक्तों पर कृपा बरसाते हैं। इनकी आराधना करने से सुख व शांति की प्राप्ति होती है। इसलिए श्रद्धालुओं को भगवान का पूजन करना चाहिए। श्रद्धालुओं ने भगवान की विशेष आरती किया। लोगों ने भजन के माध्यम से भगवान की महिमा का बखान किया। लोगों ने सामूहिक भोज का भी आनंद उठाया। मंदिर को बिजली के रंगीन बल्ब से सजाया गया था। इससे पूरा क्षेत्र दुधिया रोशनी से नहा उठा। मौके पर श्री अय्यप्पा सेवा संघम के चेयरमैन पी राजगोपाल, शशिधरन करात, पी राजू, डॉ.केवी उन्नीथन, के वासुदेवन के अलावा बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।