Move to Jagran APP

भाजपा की चाल-चरित्र को समझ चुकी जनता

केंद्र सरकार हर मोर्चे पर विफल है। झारखंड की जनता ने पूर्व की रघुवर सरकार के पांच वर्षों के कार्यकाल से नाखुश होकर उसे उखाड़ फेंकने का काम किया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 31 Oct 2020 09:59 PM (IST)Updated: Sat, 31 Oct 2020 09:59 PM (IST)
भाजपा की चाल-चरित्र को समझ चुकी जनता

बेरमो : कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सह सूबे के वित्त मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव ने कहा कि भाजपा की चाल व चरित्र को आमजनता समझ गई है। केंद्र सरकार हर मोर्चे पर विफल है। झारखंड की जनता ने पूर्व की रघुवर सरकार के पांच वर्षों के कार्यकाल से नाखुश होकर उसे उखाड़ फेंकने का काम किया। वह शनिवार को फुसरो में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के कार्यकाल में शिक्षित बेरोजगार युवाओं को सांप्रदायिकता की आग में झोंका जा रहा है, जो चिता का विषय है। अगर समय रहते युवा पीढ़ी को राष्ट्रभक्ति एवं मानव जाति से प्रेम करना नहीं सिखाया गया, तो देश की जनता हमें माफ नहीं करेगी। मोदी सरकार सिर्फ अडानी-अंबानी जैसों की चहेती बनी हुई है। कहा कि झारखंड में बनी नई सरकार के सामने कोरोना संक्रमण समेत अन्य कई चुनौती थी, जिसका मुकाबला मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने करके मिसाल कायम किया है। आने वाले वर्षो में झारखंड में कई उद्योग लगाए जाएंगे। साथ ही शिक्षा और विकास की गति को आगे बढ़ाने की दिशा में कार्य किया जाएगा। मौके पर दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.