पीएम के कार्यक्रम में शामिल नहीं होने पर भड़की महिलाएं, विरोध में सड़क जाम
संवाद सहयोगी, गोमिया (बेरमो) : प्रधानमंत्री के रांची में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में भाग ल
संवाद सहयोगी, गोमिया (बेरमो) : प्रधानमंत्री के रांची में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के लिए बस नहीं मिलने का विरोध गोमिया प्रखंड महिला मंडल व सखी मंडल की सदस्यों ने किया। इन सभी ने गोमिया पोस्ट ऑफिस मोड़ में सड़क जाम कर दिया। सूचना पाकर बीडीओ मोनी कुमारी पहुंचीं। उन्होंने रांची जाने के लिए अतिरिक्त वाहन उपलब्ध कराया, तब जाकर वे सभी शांत हुईं। इसके पहले महिला मंडल व सखी मंडल से जुड़ी महिलाओं ने प्रशासन के खिलाफ नारे लगाते हुए गोमिया पोस्टऑफिस मोड़ को सुबह 8 बजे से 10 बजे तक दो घंटे तक जाम कर दिया। महिला मंडल की सदस्य पूर्णिमा देवी, संजू देवी, आशा नायक, रेखा देवी, उर्मिला देवी, मीना देवी, मंजू देवी, आरती देवी ने कहा कि गोमिया प्रखंड प्रशासन की ओर से उचित संख्या में वाहन की व्यवस्था नहीं किए जाने के कारण बहुत सारी महिलाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रांची कार्यक्रम में शामिल होने से वंचित हो गई हैं। बीडीओ मोनी कुमारी, अंचलाधिकारी यशवंत नायक, थाना प्रभारी आशुतोष कुमार एवं अवर निरीक्षक मुकेश कुमार ने पहुंचकर सड़क जाम कर रहीं महिलाओं से बात की। साथ ही अतिरिक्त वाहन उपलब्ध कराया। इसके बाद सड़क जाम हटाया गया। मौके पर मुखिया धनंजय ¨सह, चंद्रदीप पासवान, दुलाल प्रसाद, भाजपा नेता प्रवीण कुमार, उत्तम सिन्हा आदि थे।