ृबिजली दर वृद्धि के खिलाफ झाविमो ने फूंका पुतला
जागरण संवाददाता बोकारो झारखंड सरकार बिजली दर में वृद्धि कर गरीबों को संकट में डाल
जागरण संवाददाता, बोकारो : झारखंड सरकार बिजली दर में वृद्धि कर गरीबों को संकट में डाल दिया है। राज्य में जब से भाजपा की सरकार बनी है तभी से बिजली बिल में बढ़ोत्तरी जारी है। गरीबों पर आर्थिक बोझ डाल रही इस सरकार के खिलाफ अब झाविमो की ओर से जोरदार आंदोलन किया जाएगा। यह बात झाविमो के केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य डॉ. प्रकाश सिंह ने नया मोड़ में सीएम रघुवर दास के पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान कही। कहा कि भाजपा की सरकार बिजली दर में वृद्धि कर इसे भी अब आमलोगों से दूर करना चाह रही है, जिसे किसी भी कीमत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा राज्य के युवा रोजगार की तलाश में अन्य राज्यों की ओर पलायन कर रहे हैं। सरकार रोजगार का सृजन करने में नाकाम रही है। राज्य में न औद्योगिक विकास हो रहा है और न हीं किसानों के लिए कोई योजना ही बनी है। ऐसे में भाजपा की सरकार ने राज्य को 10 वर्ष पीछे धकेल दिया है। जिसका विरोध जोरदार तरीके से हर क्षेत्र में जारी है।
इस अवसर पर रामलाल सोरन, फिरोज अंसारी, राजा यादव, प्रीतम झा, विजय चौधरी, संजय राय, नजमुल होदा, अजमल अंसारी, संजीव पासवान, कीर्तिका सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता थे।