Move to Jagran APP

Hemant Soren: हेमंत सोरेन की गिरफ्तार के खिलाफ बिगुल फुंकने की तैयारी, 27 फरवरी को हजारों लोग पहुंचेंगे रांची

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के खिलाफ झामुमो कार्यकर्ता मंगलवार को राजधानी रांची में प्रदर्शन करेंगे। बोकारो से दस हजार की संख्या में झामुमो कार्यकर्ता रांची पहुंचेंगे और गिरफ्तारी का विरोध करेंगे। हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद से ही झामुमो कार्यकर्ता पूरे राज्य में प्रदर्शन कर रहे हैं। हेमंत की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे हैं।

By Birendra Kumar Pandey Edited By: Shashank Shekhar Published: Mon, 26 Feb 2024 05:53 PM (IST)Updated: Mon, 26 Feb 2024 05:53 PM (IST)
Hemant Soren: हेमंत सोरेन की गिरफ्तार के खिलाफ बिगुल फुंकने की तैयारी, 27 फरवरी को हजारों लोग पहुंचेंगे रांची

जागरण संवाददाता, बोकारो। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गलत आरोप में गिरफ्तारी एवं उन्हें जेल में रखने के विरोध में झामुमो बोकारो जिले के कार्यकर्ता मंगलवार 27 फरवरी को रांची में प्रदर्शन करेंगे। यह जानकारी जिलाध्यक्ष हीरालाल मांझी ने दी है।

loksabha election banner

उन्होंने बताया कि पुराने विधानसभा भवन परिसर में विशाल रैली सह संकल्प सभा में हिस्सा लेंगे। कहा कि केंद्र सरकार और भाजपा साजिश के तहत झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बेवजह जेल में रखे हुए है।

ग्रामीण स्तर पर जोरों-शोरों से चल रही तैयारी

महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने कहा कि संपूर्ण जिले के कार्यकर्ता व झामुमो के समर्थक कम से कम दस हजार लोग रांची जाएंगे। इसके लिए गांव-गांव के स्तर से तैयारी की जा रही है।

कार्यक्रम की तैयारी के लिए महत्वपूर्ण पदाधिकारियों की बैठक भी हुई, जिसमें जिला सचिव जय नारायण महतो, अशोक मुर्मू, फिरदौस अंसारी, कन्हैया सिंह, मो. हसन, मो. कलाम सहित अन्य शामिल रहे।

ये भी पढ़ें-

Train News: झारखंड में ये रेलवे स्टेशन होंगे गुलजार, जल्द पटरी पर दौड़ेंगी ट्रेनें; यहां जाना हो जाएगा आसान

झारखंड में अब अपराधियों की खैर नहीं! प्रशासन करने जा रहा ये बड़ा काम, खंगाली जा रही कुंडली


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.