Move to Jagran APP

बोकारो विधानसभा में होंगे 60 मॉडल बूथ

बोकारो विधानसभा को लेकर प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गयी है। मतदाता सूची का अंतिम रूप से प्रकाशन कर दिया गया है। विधानसभा क्षेत्र में कुल 60 मॉडल बूथ बनाए गए हैं। साथ ही शहरी क्षेत्र में 21 सखी बूथ है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 08 Nov 2019 09:05 PM (IST)Updated: Fri, 08 Nov 2019 09:05 PM (IST)
बोकारो विधानसभा में होंगे 60 मॉडल बूथ
बोकारो विधानसभा में होंगे 60 मॉडल बूथ

जागरण संवाददाता, चास: बोकारो विधानसभा को लेकर प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गयी है। मतदाता सूची का अंतिम रूप से प्रकाशन कर दिया गया है। विधानसभा क्षेत्र में कुल 60 मॉडल बूथ बनाए गए हैं। साथ ही शहरी क्षेत्र में 21 सखी बूथ है।

loksabha election banner

एसडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी विजय कुमार ने कहा कि चुनाव को लेकर पूरी तैयारी कर लिया गया है। मॉडल बूथ में मतदाताओं के पानी, चाय सहित तमाम सुविधा उपलब्ध कराया गया है। मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो इसका पूरी तैयारी है। विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 5 लाख 19 हजार 173 है। इनमें पुरुष मतदाता 2 लाख 80 हजार 81 हैं, जबकि महिला मतदाता 2 लाख 39 हजार 71 हैं। थर्ड जेंडर में 21 मतदाता हैं।

नए मतदाताओं की संख्या 8 हजार 2 सौ 71 है। 70 वर्ष से अधिक आयु के 18 हजार 5 सौ 4 मतदाता है। वहीं 80 वर्ष से अधिक आयु के 2 हजार 8 सौ 9 मतदाता है। ईपी रेशियो 69.81 प्रतिशत है। कुल 195 बिल्डिग में 588 बूथ बनाए गये है। इसमें समान्य बूथ की संख्या 309 है। संवेदनशील बूथ 153 एवं अति संवेदनशील बूथ 126 है। ग्रामीण पोलिग स्टेशन 110 एवं शहरी पॉलिग स्टेशन 478 है। दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 2 हजार 5 सौ 48 है। शहरी क्षेत्र में 478 जगह एवं ग्रामीण क्षेत्र के 28 जगहों पर वेब कास्िटग की सुविधा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.