यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bokaro News: पुलिस ने पेश की इंसानियत की मिसाल! गर्भवती महिला के हुई प्रसव पीड़ा... तो पहुंचाया अस्पताल
बोकारो में पुलिस ने इंसानियत की मिसाल पेश की है। दरअसल गुरुवार की रात चास गरगा पुल के पास अमृत ...और पढ़ें

संवाद सूत्र, बोकारो। गुरुवार की रात्रि चास गरगा पुल के पास अमृत पार्क के सामने एक महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई।
महिला सदर अस्पताल नहीं जा पा रही थी। इस दौरान किसी ने पुलिस अधीक्षक पूज्य प्रकाश को फोन कर महिलाओं की स्थिति की जानकारी दी।
पुलिस अधीक्षक ने जवानों को दिया सहयोग करने का निर्देश
पुलिस अधीक्षक ने बिना समय बिताए अपने पुलिस जवानों को प्रसव में पीड़ित महिला का सहयोग करने का निर्देश दिया।
पुलिस के जवान वहां पहुंचकर एंबुलेंस से प्रसव पीड़ा से पीड़ित महिला को सदर अस्पताल पहुंचा। महिला सदर अस्पताल में अपने बच्चे को जन्म दिया। जच्चा व बच्चा सुरक्षित हैं। लोगों ने पुलिस अधीक्षक को धन्यवाद दिया है।
ये भी पढे़ं-
BCCL अफसरों के लिए खुशखबरी, अब मिलेगी यह बड़ी सुविधा; 8 साल का इंतजार हुआ खत्म
