राउरकेला स्टील प्लांट के DIG विष्णु स्वरूप का मुंबई तबादला, प्रणीत चंद्रा बने नए DIG
सेल राउरकेला इस्पात संयंत्र के डीआईजी विष्णु स्वरूप का तबादला संसाधनों के दुरुपयोग के आरोप में मुंबई कर दिया गया है।

राउरकेला स्टील प्लांट के डीआईजी का तबादला। (फाइल फोटो)
HighLights
सेल राउरकेला डीआईजी विष्णु स्वरूप का मुंबई तबादला हुआ।
संसाधनों के दुरुपयोग के आरोप में प्रशासनिक कार्रवाई हुई।
प्रणीत चंद्रा बने राउरकेला स्टील प्लांट के नए डीआईजी।
जागरण संवाददाता, बोकारो। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल दिल्ली मुख्यालय ने एक अहम फैसला लेते हुए सेल राउरकेला इस्पात संयंत्र इकाई के उप महानिरीक्षक विष्णु स्वरूप का तबादला स्पेस सेक्टर डीएई जोन दो मुंबई में कर दी है।
मुख्यालय से जारी आदेश के तहत उन्हें तत्काल प्रभाव से विरमित होकर नए इकाई में योगदान देने का निर्देश दिया गया है। डीआईजी विष्णु स्वरूप पर राउरकेला इकाई में कार्यकाल के दौरान सीआईएसएफ के संसाधनों व सुविधाओं का निजी काम के लिए उपयोग करने का आरोप है।
इसी वजह से प्रशासनिक कारणों का हवाला देकर उनका तबादला मुंबई किया गया है। वही राउरकेला इकाई में डीआइजी के रिक्त हाे रहे महत्वपूर्ण पद पर प्रणीत चंद्रा की तैनाती की गई है।
नई व्यवस्था के तहत अब डीआईजी प्रणीत चंद्रा राउरकेला स्टील प्लांट के सुरक्षा की काम को संभालेंगे, जिसे संवेदनशील और रणनीतिक लिहाज से काफी अहम माना जाता है।
प्रणीत चंद्रा वर्तमान समय में कोल सेक्टर के रांची मुख्यालय में उप महानिरीक्षक के पद पर अपनी सेवा दे रहे है। इससे पूर्व वे बीएसएल बोकारो इकाई में उप कमांडेंट के पद पर भी लंबे समय तक कार्य कर चुके है, जिससे उन्हें स्टील प्लांट की सुरक्षा व्यवस्था व संचालन का बेहतर अनुभव है।
उनके इसी अनुभव को देखते हुए उन्हें कोल सेक्टर से स्थानांतरित कर स्टील सेक्टर के महत्वपूर्ण इकाई की जिम्मेवारी सौंपी गई है।
यह भी पढ़ें- अब रांची से बोकारो पहुंचने में लगेंगे सिर्फ सवा घंटे, हजारीबाग-जमशेदपुर के लिए भी बन रहे नए सड़क कॉरिडोर